कमाई वाले 5 शेयर! ब्रोकरेज को पसंद आए दमदार क्वालिटी वाले ये स्टॉक्स, मिलेगा 30% से ज्यादा मुनाफा

हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र में बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहा है. सेंसेक्स और निफ्टी आधे-आधे परसेंट की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं. हालांकि, कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते सुबह बाजार की शुरुआत कमजोर हुई थी. फिलहाल निफ्टी 17200 और सेंसेक्स 58200 के अहम स्तरों के पार हैं. बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच दमदार क्वालिटी वाले शेयर में निवेश अच्छे मुनाफे का सौदा होता है. ऐसे में ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेस ने निवेशकों के लिए 5 स्टॉक्स पिक दिए हैं. इनसे सालभर में निवेशकों को 30 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न मिल सकता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6