Top 5 Stocks to Buy: शेयर बाजार में नतीजों और ग्लोबल संकेतों के चलते भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इस तरह के बाजार में दमदार फंडामेंटल वाले स्टॉक्स ही लंबी अवधि में तगड़ी कमाई करा सकते हैं. घरेलू ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने Lemon Tree, Motherson Wiring, Birla Corp, HDFC Bank और IDFC First के शेयर पर खरीदारी की राय दी है. ब्रोकरेज के मुताबिक 1 साल की अवधि में निवेशकों को 28 फीसदी तक का तगड़ा मुनाफा मिल सकता है.