लगातार पांचवें दिन शेयर बाजार में तेजी है. दोपहर में कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 50 अंकों की तेजी है और यह 60200 के ऊपर कारोबार कर रहा है. ब्रोकरेज फर्म एक्सिस डायरेक्ट ने इस हफ्ते टेक्निकल आधार पर चार शेयरों को शॉर्ट टर्म के लिए चुना है. अगर कोई निवेशक शॉर्ट टर्म के लिए स्टॉक्स की तलाश में है तो इन शेयरों में अगले 3-4 हफ्तों के लिए निवेश कर सकता है.
1/5Bata India का शेयर 1475 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा है. इस शेयर में 1460-1432 रुपए के दायरे में खरीद की सलाह है. 1385 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है और 9-12 फीसदी अपसाइड का टारगेट है. यह अपसाइड रेंज 1570-1613 रुपए का है. एक हफ्ते में इस स्टॉक में 3 फीसदी की तेजी आई है. अगले 3-4 हफ्ते के लिए निवेश की सलाह दी गई है.
2/5Raymond का शेयर इस समय आधे फीसदी की गिरावट के साथ 1590 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा है. इस स्टॉक में 1420-1392 रुपए के दायरे में खरीद की सलाह है. 1303 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है. 15-18 फीसदी अपसाइड का टारगेट दिया गया है. यह अपसाइड रेंज 1613-1655 रुपए का है. 24 अप्रैल को स्टॉक में खरीद की सलाह दी गई थी. उस समय इसका भाव 1493 रिुपए था. एक हफ्ते में इस शेयर में 10 फीसदी से ज्यादा उछाल आ चुका है.
3/5Godrej Consumer Products का शेयर करीब 1 फीसदी की तेजी के साथ 970 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा है. इस स्टॉक में 985-967 रुपए के दायरे में खरीद की सलाह है. 942 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है और 7-11 फीसदी अपसाइड का टारगेट है. यह अपसाइड रेंज 1044-1085 रुपए का है. बीते हफ्ते यह शेयर 987 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था. उसके बाद से अब तक यह 951 रुपए के न्यूनतम स्तर तक पहुंचा है.
4/5Carborundum Universal का शेयर इस समय आधे फीसदी की मजबूती के साथ 1070 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा है. इस स्टॉक में 1040-1020 रुपए के दायरे में खरीद की सलाह है. 965 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है. 13-18 फीसदी तक अपसाइड का टारगेट है. यह अपसाइड रेंज 1160-1215 रुपए का है. बीते हफ्ते यह शेयर 1057 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था. इस हफ्ते इसने अब तक 1032 रुपए का लो छुआ है.
5/5बता दें कि चारों स्टॉक्स को ब्रोकरेज हाउस ने टेक्निकल ब्रेक आउट के आधार पर निवेश के लिए चुना है. इन स्टॉक्स में वॉल्यूम और चार्ट के आधार पर ब्रेक आउट मिलने के बाद यह सजेशन दिया गया है. ऐसे में हाइ रिस्क इन्वेस्टर्स ही ऐसे स्टॉक्स में निवेश के बारे में सोचें. ((डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)