Top- 5 Stocks to Buy: विदेशी बाजारों से मजबूत संकेत हैं. इसका असर मंगलवार को (23 अप्रैल) घरेलू शेयर बाजार पर देखने को मिलेगा. बाजार की रिकवरी में लॉन्ग टर्म के नजरिए से ब्रोकरेज फर्म ने Sharekhan ने 5 क्वॉलिटी शेयरों में निवेश की सलाह दी है. इन शेयरों को फंडामेंटल पिक बनाया है. इनमें Infosys, Bajaj Auto, HDFC Life, SBI, GSPL शामिल है. ब्रोकरेज का कहना है कि निवेशकों को इन स्टॉक्स में 44 फीसदी तक का शानदार रिटर्न मिल सकता है.