ICICI Lombard General Insurance: जनरल इंश्योरेंस की दिग्गज कंपनी आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस को लेकर ब्रोकरेज बुलिश नजर आ रहे हैं. दोपहर के 1.30 बजे यह स्टॉक 1065 रुपए के स्तर पर फ्लैट कारोबार कर रहा था. बीते तीन महीने में इस शेयर में 13 फीसदी के करीब करेक्शन आया है. 52400 करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली इस इंश्योरेंस कंपनी के स्टॉक का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 1412 रुपए और न्यूनतम स्तर 1050 रुपए का है. ब्रोकरेज हाउसेस का मानना है कि इस शेयर में वर्तमान स्तर से 52 फीसदी तक की तेजी आ सकती है. आइए ब्रोकरेज के टारगेट्स जानते हैं.
1/4जेफरीज ने इस स्टॉक के लिए BUY की सलाह दी है और 1620 रुपए का टारगेट दिया है. 28 मार्च को यह स्टॉक 1065 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था. टारगेट प्राइस इसके मुकाबले 52 फीसदी ज्यादा है.
2/4Emkay Global ने 1490 रुपए के टारगेट के साथ खरीद की सलाह दी है. वर्तमान स्तर से यह करीब 40 फीसदी ज्यादा है. दिसंबर तिमाही में कंपनी की स्टैंडअलोन टोटल इनकम 4570 करोड़ रुपए रही. तिमाही आधार पर इसमें 2.86 फीसदी की गिरावट आई है. सालाना आधार पर इसमें 13.71 फीसदी का उछाल आया है.
3/4मार्गन स्टैनली ने ICICI Lombard General Insurance को लेकर Overweight की रेटिंग दी है. टारगेट प्राइस 1400 रुपए का दिया है. यह इसके 52 हफ्तों के हाई से थोड़ा कम है. वर्तमान स्तर के मुकाबले यह 31 फीसदी ज्यादा है. फ्रॉड डिटेक्शन और कस्टमर इंगेजमेंट बेहतर करने को लेकर कंपनी का फोकस टेक्नोलॉजी एडवांसमेंट पर है. मैनेजमेंट ने अगले दो साल के लिए कम्बाइंड रेशियो 102 फीसदी रहने का अनुमान दोहराया है. वित्त वर्ष 2022-23 के पहले 9 महीने के लिए ग्रॉस रीटेन प्रीमियम यानी GWP 7 बिलियन रुपए रहने का अनुमान लगाया गया है.
4/4जेपी मॉर्गन ने ICICI Lombard General Insurance के लिए न्यूट्रल रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 1250 रुपए का रखा है. ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी का फोकस अपनी टेक्नोलॉजी को अपग्रेड करने पर है, जिसका खर्च 1.5-2 फीसदी के करीब होगा.