पोर्टफोलियो में है GAIL का शेयर, तो BUY, SELL या HOLD क्या करें? जानिए ब्रोकरेज की स्ट्रैटेजी

शेयर बाजार में कारोबारी दिन के निचले स्तर से शानदार रिकवरी देखने को मिल रही है. सेंसेक्स करीब 500 अंक रिकवरी होकर 58300 के पार पहुंच गया है. इस तरह के बाजार में खबरों के दम पर सरकारी शेयर GAIL फोकस में है. क्योंकि इंटीग्रेटेड नेचुरल गैस पाइपलाइन से नई दर तय करने से स्टॉक ब्रोकरेज के रडार में है. इसके चलते ग्लोबल ब्रोकरेज हाउसेज जैसे JP Morgan, Citi, Morgan Stanley और  Jefferies ने शेयर पर इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी दी है. ऐसे में अगर पोर्टफोलियो में ये शेयर है तो जानना जरूरी है कि शेयर को खरीदें, बेचें या होल्ड करें?

1/5

JP Morgan on GAIL

JP Morgan on GAIL 1/5

JP Morgan on GAIL: ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस जेपी मॉर्गन ने शेयर पर न्यूट्रल की रेटिंग को बरकरार रखा है. हालांकि, शेयर पर टारगेट को बढ़ाकर 115 रुपए कर दिया है , जो पहले 105 रुपए था. ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक टैरिफ हाइक और लोअर स्पॉट LNG प्राइस का पॉजिटिव असर पड़ेगा. हालांकि अर्निंग में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है. FY24/25 के EPS 11/16% रहने का अनुमान है.   

2/5

Morgan Stanley on GAIL

Morgan Stanley on GAIL 2/5

Morgan Stanley on GAIL: मॉर्गन स्टैनली ने शेयर पर ओवरवेट की रेटिंग को बरकरार रखा है. साथ ही शेयर 124 रुपए का टारगेट भी दिया है. बता दें कि शेयर बुधवार को 105 रुपए के प्राइस पर बंद हुआ है. बीते 6 महीने में शेयर का रिटर्न 22 फीसदी से ज्यादा का है.  

3/5

Jefferies on GAIL

Jefferies on GAIL 3/5

Jefferies on GAIL: विदेशी ब्रोकरेज हाउस ने जेफरीज ने शेयर पर होल्ड की रेटिंग को बरकरार रखा है. साथ ही टारगेट को बढ़ाकर 110 रुपए कर दिया है, जोकि पहले 90 रुपए था. ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक FY24 में कंपनी का कामकाजी मुनाफा 17% बढ़ सकता है.

4/5

Citi on GAIL

Citi on GAIL 4/5

Citi on GAIL: सिटी ने शेयर पर खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है. शेयर पर 125 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी के मैनेजमेंट ने सभी कारोबार को लेकर पॉजिटिव आउटलुक पेश किया है. इससे शेयर पर असर पड़ेगा.  

5/5

GAIL Share in Focus

GAIL Share in Focus5/5

GAIL Share in Focus: इंटीग्रेटेड नेचुरल गैस पाइपलाइन से नई दर ₹58.61/MMBTU तय किया गया है. इसे ग्रॉस कैलोरिफिक वैल्यू यानी GCV के आधार पर तय किया गया है. नई दरें 1 अप्रैल 2023 से लागू होंगी. बता दें कि PNGRB ने गेल के इंटीग्रेटेड गैस पाइपलाइन की दर तय की है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्‍सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6