Dividend Stocks: शेयर बाजार में निवेशकों को एक्स्ट्रा इनकम के तौर पर कई बार कंपनियां डिविडेंड देती हैं. डिविडेंड को एक्स्ट्रा इनकम माना गया है, इसलिए डिविडेंड (Dividends) पर टैक्स के दायरे में आता है. अब जैसा कि साल 2022 खत्म होने वाला है, तो जानते हैं उन कंपनियों के बारे में जिन्होंने अपने निवेशकों को बहुत ज्यादा डिविडेंड दिया है और निवेशकों का पोर्टफोलियो (Portfolio) में मुनाफे की बारिश की है. यहां 8 सरकारी कंपनियों के शेयरों को शामिल किया गया है, जिन्होंने निवेशकों को छप्पड़फाड़ डिविडेंड दिया है.
1/8NMDC ने अपने निवेशकों को इस साल 573 फीसदी डिविडेंड यील्ड दिया. कंपनी ने 17 फरवरी 2022 को ही निवेशकों को 573 फीसदी डिविडेंड का भुगतान किया.
2/8REC ने भी अपने निवेशकों को खूब झोली भरी. कंपनी ने इस साल निवेशकों को 158 फीसदी तक का डिविडेंड दिया. कंपनी ने इस साल 3 बार निवेशकों को डिविडेंड का भुगतान किया. पहला 15 फरवरी (60 फीसदी), दूसरा 13 जुलाई (48 फीसदी) और तीसरा 7 नवंबर (50 फीसदी) तक का डिविडेंड दिया.
3/8GAIL ने भी निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा दिया. कंपनी ने इस साल में अबतक निवेशकों को 60 फीसदी तक का रिटर्न दिया है. कंपनी ने 21 मार्च 2022 (50 फीसदी) और 1 अगस्त 2022 (10 फीसदी) का डिविडेंड दिया.
4/8Power Finance Corporation ने भी इन्वेस्टर्स को बढ़िया डिविडेंड दिया है. कंपनी ने इस साल निवेशकों को 125 फीसदी तक का रिटर्न दिया. कंपनी ने 4 मौकों पर निवेशकों को रिटर्न दिया. पहली बार 25 फरवरी (60 फीसदी), 9 जून (12.5 फीसदी), 1 सितंबर (22.5 फीसदी) और चौथी बार 24 नवंबर को (30 फीसदी) डिविडेंड पेश किया.
5/8Coal India ने भी निवेशकों को डिविडेंड से मौज कराई, कंपनी ने 230 फीसदी तक का डिविडेंड निवेशकों को दिया. कंपनी ने इस साल 3 मौकों पर निवेशको को डिविडेंड का गिफ्ट दिया. पहली बार 2 फरवरी (50 फीसदी), 8 अगस्त (50 फीसदी) और तीसरी बार 15 नवंबर (150 फीसदी) तक डिविडेंड दिया.
6/8Indian Oil Corporation के निवेशकों की भी बल्ले-बल्ले हुई. कंपनी ने इस साल 64 फीसदी तक का डिविडेंड दिया है. कंपनी ने 2 मौकों पर निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा दिया. पहली बार 9 फरवरी (40 फीसदी) और दूसरी बार 8 नवंबर (24 फीसदी) का डिविडेंड दिया.
7/8Hindustan Petroleum Corporation के निवेशकों को भी डिविडेंड का गिफ्ट मिला. कंपनी ने निवेशकों को 140 फीसदी तक का डिविडेंड का गिफ्ट दिया. कंपनी ने 22 अगस्त 2022 को 140 फीसदी डिविडेंड देने का ऐलान किया.
8/8NTPC Ltd ने भी निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा दिया. कंपनी ने 70 फीसदी डिविडेंड देने का ऐलान किया. कंपनी ने 2 मौकों पर निवेशकों को डिविडेंड दिया. पहला 3 फरवरी (40 फीसदी) और दूसरा 10 अगस्त 2022 को 30 फीसदी का डिविडेंड देने का ऐलान किया.