Stocks to Buy: शेयर बाजार में सुस्त कारोबार से निवेशकों की खोज कमाई वाले स्टॉक्स के लिए बढ़ गई है. नतीजों के सीजन में चुनिंदा स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिल रहा है. इसके अलावा बाजार में खबरों के दम पर भी शेयरों में हलचल है. ऐसे में कमाई वाले शेयर कैसे चुनें? इसके लिए घरेलू ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने 5 फंडामेंटल स्टॉक्स दिए हैं, जो 1 साल की अवधि में 27 फीसदी तक का तगड़ा मुनाफा दे सकते हैं. शेयरों को पोर्टफोलियो में सजाने से पहले ब्रोकरेज की इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजी जान लीजिए.