Sharekhan top Investment Picks: नए साल 2023 शुरू होने में कुछ दिन का इंतजार और है. नए साल में आप अपने पोर्टफोलियो के लिए कुछ क्वालिटी स्टॉक्स की तलाश कर रहे हैं, तो ब्रोकरेज हाउस शेयरखान (Sharekhan) के 5 टॉप इन्वेस्टमेंट पिक्स पर दांव लगा सकते हैं. इन स्टॉक्स से न केवल आपके पोर्टफोलियो को पावर मिलेगी, बल्कि साल के आखिर तक दमदार मुनाफा भी होगा. शेयरखान ने 12 महीने ज्यादा की टाइम फ्रेम के साथ Va Tech wabag, Thermax, Bata India, Indian Hotels और Tech Mahindra में खरीदारी सलाह दी है. इन स्टॉक्स में 40 फीसदी तक का तगड़ा रिटर्न देखने को मिल सकता है.