Stocks of the Day: अनिल सिंघवी इन 2 स्‍टॉक्‍स पर बुलिश, BUY की सलाह; नोट कर लें स्‍टॉपलॉस, टारगेट्स 

Anil Singhvi Stocks of the Day: मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने आज फ्यूचर से  Shriram Finance में खरीदारी की सलाह दी है. मार्केट गुरु का कहना है कि PE फंड हिस्‍सेदारी खरीद सकते हैं. उन्‍होंने जोमैटो में भी खरीदारी की सलाह दी है. 
Stocks of the Day: अनिल सिंघवी इन 2 स्‍टॉक्‍स पर बुलिश, BUY की सलाह; नोट कर लें स्‍टॉपलॉस, टारगेट्स 

Anil Singhvi stocks of the day

Anil Singhvi Stocks of the Day: रिजल्‍ट सीजन के साथ-साथ कॉरपोरेट अपडेट्स के चलते शेयर बाजार में कुछ शेयरों में आज (15 फरवरी) अच्‍छा-खासा एक्‍शन देखने को मिल सकता है. जी बिजनेस के मैनेजिंग एडिटर अनिल सिंघवी ने आज फ्यूचर से Shriram Finance में खरीदारी की सलाह दी है. मार्केट गुरु का कहना है कि PE फंड हिस्‍सेदारी खरीद सकते हैं. उन्‍होंने जोमैटो में भी खरीदारी की सलाह दी है.

Shriram Finance Futures

मार्केट गुरु अनिल सिंघवी का कहना है कि Shriram Finance Futures पर खरीदारी की सलाह दी है. उनका कहना है कि कंपनी की सब्सिडियरी में स्‍टेक सेल की तैयारी है. श्रीराम फाइनेंस की उसमें 85 फीसदी होल्डिंग है. मार्केट गुरु ने कहा कि Shriram Finance Futures के लिए 2350 का स्‍टॉपलॉस रखना है. तीन टारगेट 2430, 2450 और 2480 दिए हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zomato

मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने जोमैटो में खरीदारी के लिए कहा है. उनका कहना है कि कंपनी के तीसरी तिमाही नतीजे अच्‍छे रहे हैा. नतीजों के बाद और अच्‍छे फंड्स आ रहे हैं. मैनेजमेंट के गाइडेंस भी बेहतर रहे हैं. अगली तिमाही के नतीजों के बाद ब्लिंकिट के नतीजे दमदार रहे हैं. जोमैटो ने इसका अधिग्रहण किया है. उनका कहना है कि जोमैटो में 150 स्‍टॉपलॉस रखना है. इसके दो टारगेट्स 158, 160 हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6