&format=webp&quality=medium)
(Representational Image)
Stocks to buy: IT कंपनी इन्फोसिस (Infosys) के ग्रोथ अनुमान और एग्जीक्यूशन को लेकर मैनेजमेंट का भरोसा मजबूत है. बेहतर आउटलुक को देखते हुए ग्लोबल ब्रोकरेज जेफरीज (Jefferies) ने इन्फोसिस पर खरीदारी की राय बरकरार रखी है. क्रेडिट सुईस (Credit Suisse) और जेपी मॉर्गन (JP Morgan) भी आईटी शेयर पर बुलिश बने हुए हैं. वहीं, सभी आईटी कंपनियों के चौथी तिमाही (Q4FY22) के नतीजे आ गए हैं. ग्लोबल अनश्चितता के बीच ज्यादातर कंपनियों के नतीजे कमोबेश अनुमान के मुताबिक रहे. इन्फोसिस का मुनाफा और रेवेन्यू बढ़ा है, लेकिन मार्जिन पर दबाव देखा गया.
इन्फोसिस के स्टॉक पर जेफरीज ने खरीदारी की राय बरकरार रखी है. हालांकि, टारगेट प्राइस 2050 रुपये से घटाकर 1830 रुपये कर दिय है. ब्रोकरेज का कहना है कि FY23-25 के दौरान revenue/EPS 11/15% सीएजीआर रह सकता है. क्लाउड एडॉप्शन अभी भी लो बना हुआ है. इसका असर रेवेन्यू और अर्निंग पर शेयर (EPS) पर है. अमेरिका में बेरोजगारी दर कम रहने से कंपनी ग्लोबल मार्केट में एक्सपोजर बढ़ा सकता है. साथ ही कंपनी के सीईओ की 5 साल के लिए दोबारा नियुक्ति की गई है. इससे मैनेजमेंट एग्जीक्यूशिन को लेकर कॉन्फिडेंट है.
जेपी मॉर्गन ने आईटी शेयर पर 'ओवरवेट' की रेटिंग बरकरार रखी है. साथ ही प्रति शेयर टारगेट प्राइस 1850 रुपये रखा है. वहीं, क्रेडिट सुईस ने भी इन्फोसिस पर ओवरवेट की रेटिंग बनाए रखी है. साथ ही टारगेट प्राइस 2050 रुपये रखा है. इन्फोसिस (Infosys) पर सबसे ज्यादा बुलिश क्रेडिट सुईस है. 3 जून 2022 को शेयर का भाव 1522 रुपये था. इस भाव से स्टॉक में आगे करीब 35 फीसदी का उछाल देखने को मिल सकता है. इस साल अभी तक स्टॉक में 20 फीसदी से ज्यादा का करेक्शन आ चुका है. इस साल 17 जनवरी को स्टॉक ने 1,953.70 रुपये का रिकॉर्ड हाई बनाया था.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
इन्फोसिस (Infosys) का FY22 की चौथी तिमाही का नेट प्रॉफिट 12 फीसदी बढ़कर 5,686 करोड़ रुपये रहा. पिछले साल की समान तिमाही में कपनी को 5,076 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था. Infosys का रेवेन्यू 22.7 फीसदी बढ़कर 32,276 करोड़ रुपये हो गया. एक साल पहले की समान अवधि में यह 23,311 करोड़ रुपये था. आईटी कंपनी ने 2022-23 के लिए अपने रेवेन्यू में 13 से 15 फीसदी ग्रोथ का अनुमान लगाया है. इंफोसिस ने अपने शेयर होल्डर्स के लिए 16 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है.
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)