सीमा पर तनाव से बाजार में दबाव, सेंसेक्स-निफ्टी फिसले, सेक्टोरियल इंडेक्स में गिरावट
Stock Market Today: भारत और चीन के बीच बढ़े तनाव के कारण आज भारतीय बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स बड़ी गिरावट के साथ क्लोज हुए.
सेंसेक्स करीब 839.02 अंकों फिसलकर 38,628.29 के लेवल पर बंद हुआ. (Image:Reuters)
सेंसेक्स करीब 839.02 अंकों फिसलकर 38,628.29 के लेवल पर बंद हुआ. (Image:Reuters)
Stock Market Today: भारत और चीन के बीच बढ़े तनाव के कारण आज भारतीय बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स बड़ी गिरावट के साथ क्लोज हुए. सेंसेक्स करीब 839.02 अंकों फिसलकर 38,628.29 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 305.15 अंक गिरकर 11,342.45 के लेवल पर बंद हुआ. भारत-चीन बार्डर पर तनाव बढ़ने की वजह से बाजार में तगड़ी मुनाफावसूली देखने को मिली है.
टॉप 30 स्टॉक्स
सेंसेक्स के टॉप 30 स्टॉक्स की बात करें तो आज 28 शेयर्स लाल निशान में क्लोज हुए हैं. ONGC और TCS ही सिर्फ बढ़त के साथ बंद हुए हैं. इसके अलावा सभी स्टॉक्स में बड़ी गिरावट देखने को मिली. Sun Pharma 7 फीसदी की गिरावट के साथ क्लोज हुआ. इसके अलावा SBI, Bajaj Finsv, Bajaj Fin, NTPC, Icici Bank, Kotak Bank, Maruti, LT, HDFC, titan सभी गिरावट के साथ क्लोज हुए.
सेक्टोरियल इंडेक्स में बिकवाली
सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो आज सभी सेक्टर्स में मुनाफावसूली हावी रही. बीएसई ऑटो, बैंक निफ्टी, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल, एफएमसीजी, हेल्थकेयर, IT, PSU, मेटल, ऑयल एंड गैस सभी में बिकवाली रही.
TRENDING NOW
ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:
स्मॉलकैप- मिडकैप इंडेक्स
BSE Smallcap, Midcap और CNX Midcap इंडेक्स में बिकवाली रही. स्मॉलकैप इंडेक्स 654.37 अंक लुढ़ककर क्लोज हुए है. मिडकैप इंडेक्स 576.77 अंकों की गिरावट के साथ क्लोज हुए. CNX Midcap इंडेक्स 668 अंक फिसलकर क्लोज हुआ.
04:23 PM IST