&format=webp&quality=medium)
बीते हफ्ते शेयर बाजार ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ. सेंसेक्स 758 अंकों के उछाल के साथ 63384 अंकों पर और निफ्टी 1.4 फीसदी की तेजी के साथ 18826 के स्तर पर बंद हुआ. BSE लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 293 लाख करोड़ के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया. सप्ताह के दौरान Reliance Industries, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, ITC, Infosys, HDFC और Airtel के मार्केट कैप में बढ़ोतरी दर्ज की गई. वहीं, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का बाजार मूल्यांकन घट गया.
समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 63,259.05 करोड़ रुपए बढ़कर 17,42,415.47 करोड़ रुपए पर पहुंच गया. हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 18,737.99 करोड़ रुपए बढ़कर 6,38,019.76 करोड़ रुपए पर पहुंच गई. आईटीसी का बाजार मूल्यांकन 18,331.32 करोड़ रुपए के उछाल के साथ 5,63,237.76 करोड़ रुपए रहा. इन्फोसिस का मूल्यांकन 11,059.41 करोड़ रुपए चढ़कर 5,36,433.55 करोड़ रुपए पर पहुंच गया.
भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 2,016.08 करोड़ रुपए बढ़कर 4,66,412.79 करोड़ रुपए पर और एचडीएफसी की 299.97 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी के साथ 4,89,496.34 करोड़ रुपए पर पहुंच गई. इस रुख के उलट टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 12,879.86 करोड़ रुपए घटकर 11,61,840.29 करोड़ रुपए पर और एसबीआई का 6,514.97 करोड़ रुपए के नुकसान के साथ 5,09,863.08 करोड़ रुपए पर आ गया. एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 4,722.95 करोड़ रुपए घटकर 8,95,458.57 करोड़ रुपए रह गई.
आईसीआईसीआई बैंक के मूल्यांकन में 1,882.67 करोड़ रुपए की गिरावट आई और यह 6,53,980.16 करोड़ रुपए पर आ गया. सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, इन्फोसिस, एसबीआई, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें