यूएस और ईरान (Us-Iran) के बीच टेंशन कम होने की उम्मीद से बाजार में शानदार तेजी आई है. ईरान पर ट्रंप के बयान से अमेरिकी बाजारों में भी तेजी आई है, जिसका असर भारतीय बाजारों में भी देखने को मिल रहा है. गुरुवार को बीएसई का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स ने 457 अंकों की तेजी के साथ 41275 के स्तर पर ओपनिंग की है.
निफ्टी 50 इंडेक्स भी 146 अंकों की तेजी के साथ 12,171 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. (Reuters)