Rakesh Jhunjhunwala के ये 4 शेयर 1 महीने में 16% तक टूटे, ब्रोकरेज ने कहा- पैसा लगाएं; क्या है आपकी तैयारी

राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) के पोर्टफोलियो में शामिल कुछ क्वालिटी शेयरों में इन दिनों गिरावट देखने को मिल रही है. बीते 1 महीने में ये 16 फीसदी तक टूट गए हैं. क्या इनमें आपको निवेश करना चाहिए.
Rakesh Jhunjhunwala के ये 4 शेयर 1 महीने में 16% तक टूटे, ब्रोकरेज ने कहा- पैसा लगाएं; क्या है आपकी तैयारी

राकेश झुनझुनवाला की पसंद के कुछ शेयर आगे जारदार रिटर्न देने को तैयार हैं. चेक करें कि क्या आपने उन शेयरों में पैसे लगाए हैं. (reuters)

Rakesh Jhunjhunwala Portfolio Stocks: भारत के वॉरेन बफे कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) के पोर्टफोलियो में कई दमदार शेयर शामिल हैं. हालांकि बीते 1 महीने में उनकी पसंद के कुछ शेयरों में गिरावट आई है. जबकि इस दौरान शेयर बाजार ने रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाया है. 1 महीने के दौरान Lupin, Tata Motors, SAIL और Federal Bank के शेयर 16 फीसदी तक टूट गए हैं. इन शेयरों में हाल फिलहाल में भले ही गिरावट आई हो, आगे इनमें जोरदइार तेजी आने की पूरी उम्मीद हैं. इनके फंडामेंटल इतने मजबूत हैं कि दिग्गज ब्रोकरेज हाउस इनमें निवेश की सलाह दे रहे हैं. वैसे भी गिरावट के बाद यह डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहे हें तो यहां से निवेश का शानदार मौका है. इनमें पैसे लगाकर आपभी मोटा पैसा बना सकते हैं.

Lupin Limited

फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी Lupin का शेयर बीते 1 महीने में 16 फीसदी टूट गया है. शेयर में 180 रुपये की गिरावट आई है. Lupin में ब्रोकरेज हाउस शेयरखान ने 1400 रुपये के टारगेट के साथ निवेश की सलाह दी है. करंट प्राइस 965 रुपये के लिहाज से इसमें प्रति शेयर 435 रुपये या 45 फीसदी रिटर्न मिल सकता है. कंपनी में राकेश झुनझुनवाला की 1.6 फीसदी हिस्सेदारी है.

Tata Motors

Tata Motors के शेयर बीते 1 महीने में 4 फीसदी के करीब कमजोर हुए हैं. शेयर का करंट प्राइस 293 रुपये है. ब्रोकरेज हाउस एमके ग्लोबल ने शेयर में 400 रुपये के टारगेट के साथ निवेश की सलाह दी है. करंट प्राइस के हिसाब से इसमें 107 रुपये प्रति शेयर या 37 फीसदी रिटर्न मिल सकता है. कंपनी में राकेश झुनझुनवाला की 1.1 फीसदी हिस्सेदारी है. उनके पास Tata Motors के 37,750,000 शेयर हैं.

SAIL

SAIL का शेयर बीते 1 साल में 13 फीसदी तक टूट चुका है. SAIL में राकेश झुनझुनवाला ने जून तिमाही में नया निवेश किया है. उनके पास कंपनी में 1.4 फीसदी हिस्सेदारी है. SAIL के कुल 57,500,000 शेयर उनके पोर्टफोलियो में शामिल हैं. ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने शेयर में 175 रुपये का टारगेट दिया है. करंट प्राइस 120 रुपये के लिहाज से इसमें 55 रुपये या 46 फीसदी रिटर्न मिल सकता है.

Federal Bank

Federal Bank का शेयर 1 महीने में 7 फीसदी टूट चुका है. शेयर का करंट प्राइस 83 रुपये है. ब्रोकरेज हाउस एंजेल ब्रोकिंग ने शेयर में 110 रुपये के टारगेट के साथ निवेश की सलाह दी है. इस लिहाज से शेयर में 33 फीसदी रिटर्न मिल सकता है. राकेश झुनझुनवाला के पास बैंक के 54,721,060 शेयर हैं यानी 2.8 फीसदी हिस्सेदारी.

Add Zee Business as a Preferred Source