Tata Motors, Ashok Leyland, Bajaj Auto में होगी तगड़ी कमाई! CLSA ने क्‍यों बढ़ाई ऑटो स्‍टॉक्‍स की रेटिंग 

CLSA on Auto Stocks: पेट्रो प्रोडक्‍ट्स पर एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती के बाद घरेलू बाजार में स्‍टील की कीमतों में आई गिरावट ऑटो स्‍टॉक्‍स के लिए पॉजिटिव संकेत हैं. कोविड19 के बाद से ऑटो कंपनियों में अच्‍छी रिकवरी देखी जा रही है. बेहतर आउटलुक को देखते हुए ग्‍लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA ने ऑटो स्‍टॉक्‍स की रेटिंग अपग्रेड की है. जिस स्‍टॉक्‍स को ब्रोकरेज ने अपग्रेड किया है, उनमें Tata Motors, Ashok Leyland और Bajaj Auto शामिल हैं.