Stocks to buy: ग्लोबल बाजारों में अनिश्चितता देखी जा रही है. इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी हो रहा है. इस बीच, बाजार में जारी इस उतार-चढ़ाव के बीच कॉरपोरेट डेवलपमेंट के दम पर कई स्टॉक आकर्षक नजर आ रहे हैं. बेहतर बिजनेस आउटलुक को देखते हुए ब्रोकरेज हाउसेस ने कुछ स्टॉक्स में निवेश की सलाह दी है. इनमें करंट प्राइस से 76 फीसदी तक का दमदार रिटर्न मिल सकता है.
1/5Gland Pharma के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 3,700 रुपये का है. 27 जून 2022 को शेयर का भाव 2,660 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 1040 रुपये या करीब 39 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
2/5Home First Finance के स्टॉक पर Mirae Asset ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 945 रुपये का है. 27 जून 2022 को शेयर का भाव 746 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 199 रुपये या करीब 27 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
3/5J Kumar Infra के शेयर में Anandrathi ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 311 रुपये का है. 27 जून 2022 को शेयर का भाव 295 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 15 रुपये या करीब 5 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
4/5RBL Bank लिमिटेड के शेयर में Motilal Oswal ने खरीदारी की सलाह है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 160 रुपये का है. 27 जून 2022 को शेयर का भाव 91 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 69 रुपये या करीब 76 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
5/5Canara Bank के शेयर में Motilal Oswal ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 280 रुपये का है. 27 जून 2022 को शेयर का भाव 187 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 93 रुपये या करीब 50 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
(सभी फोटो प्रतीकात्मक) (डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)