Stock to buy: दुनियाभर के बाजारों उतार-चढ़ाव का असर घरेलू शेयर बाजारों पर भी देखा जा रहा है. इस बीच कंपनियों के अर्निंग सीजन में बेहतर नतीजे और कॉरपोरेट डेवलपमेंट के दम पर कई स्टॉक आकर्षक नजर आ रहे हैं. बेहतर बिजनेस आउटलुक को देखते हुए ब्रोकरेज हाउसेस ने कुछ स्टॉक्स में निवेश की सलाह दी है. इनमें आगे करंट प्राइस से 61 फीसदी तक का दमदार रिटर्न मिल सकता है.
1/5Axis Bank लिमिटेड के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Sharekhan ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 940 रुपये का है. 31 मई 2022 को शेयर का भाव 684 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 256 रुपये या करीब 37 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
2/5Berger Paints के स्टॉक पर IDBI Capital ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 820 रुपये का है. 31 मई 2022 को शेयर का भाव 616 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 204 रुपये या करीब 33 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
3/5Varroc Engineering के शेयर में ICICI Securities ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 563 रुपये का है. 31 मई 2022 को शेयर का भाव 343 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 220 रुपये या करीब 61 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
4/5Jubilant FoodWorks लिमिटेड के शेयर में ICICI Securities ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 720 रुपये का है. 31 मई 2022 को शेयर का भाव 551 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 169 रुपये या करीब 31 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
5/5Maruti Suzuki लिमिटेड के शेयर में Motilal Oswal ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 10,000 रुपये का है. 31 मई 2022 को शेयर का भाव 7,999 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 2001 रुपये या करीब 25 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
(सभी फोटो प्रतीकात्मक) (डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)