पेट्रोल-डीजल (petrol-diesel price today) की कीमतों में शनिवार को फिर से बड़ी गिरावट देखने को मिली है. पिछले कुछ दिनों से आम जनता को पेट्रोल-डीजल (petrol price today) की कीमतों में राहत मिल रही है. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर पेट्रोल-डीजल के दाम पर देखने को मिल रहा है. आईओसीएल (IOCL) की वेबसाइट के मुताबिक, शनिवार को पेट्रेल की कीमत में 21 पैसे से लेकर 24 पैसे प्रति लीटर तक की राहत मिली है. वहीं, डीजल की कीमत में 25 पैसे से लेकर 27 पैसे तक की कटौती हुई है. आइए आपको बताते हैं कि देश के सभी महानगरों में एक लीटर पेट्रोल-डीजल खरीदने के लिए आपको कितने रुपए खर्च करने होंगे.
1/5देश की राजधानी दिल्ली (petrol price in Delhi) में एक लीटर पेट्रोल की कीमत में 23 पैसे की राहत मिली है, जिसके बाद दिल्लीवासियों को पेट्रोल खरीदने के लिए 72.45 रुपए खर्च करने होंगे. वहीं, डीजल की कीमत में यहां 25 पैसे की कटौती हुई है. इसके बाद यहां डीजल की कीमत 65.43 रुपए हो गई है.
2/5कोलकाता में आज पेट्रोल में 21 पैसे की राहत मिली, जिसके बाद यहां पेट्रोल की कीमत 75.15 रुपए प्रति लीटर हो गई. वहीं, कोलकाता में डीजल के दाम में 25 पैसे की राहत मिली है. डीजल की कीमत 67.79 रुपए प्रति लीटर है.
3/5देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 23 पैसे की राहत मिली है. इस राहत के बाद यहां पेट्रोल के लिए आपको 78.11 रुपए देने होंगे. इसके अलावा डीजल के लिए 68.57 रुपए खर्च करने होंगे.
4/5चेन्नई में पेट्रोल 24 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता हुआ है. इसके बाद चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 75.27 रुपए प्रति लीटर हो गई है. वहीं, डीजल के लिए चेन्नई वासियों को 69.10 रुपए देने होंगे. शनिवार को चेन्नई में डीजल 27 पैसे तक सस्ता हुआ है.
5/5ऑयल मार्केटिंग कंपनियां सुबह 06 बजे रेट जारी करती हैं. सुबह 6 बजे के बाद पेट्रोल-डीज़ल का रेट चेक करने के लिए आप 92249 92249 नंबर पर sms भेजकर भाव पता कर सकते हैं. इसके लिए आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ेगा.