इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड के रसातल में पहुंचने के बाद भारत में एविएशन फ्यूल की कीमत में भी भारी गिरावट आ गई है. इसकी कीमत घटकर पेट्रोल के भाव की एक तिहाई से भी कम पर जा पहुंची है. हालांकि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में पिछले 50 दिनों से कोई बदलाव नहीं किया गया है. लेकिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने जेट फ्यूल (ATF) कीमतों में 23.2 प्रतिशत की कटौती कर दी है.
1/5एविएशन या जेट फ्यूल की कीमत दिल्ली में 6,812.62 रुपये घटकर 22,544.75 रुपये प्रति किलोलीटर (1000 लीटर) पर आ गई है. आपको बता दें फरवरी में इसकी कीमत दिल्ली में 64,323.76 रुपये प्रति किलोलीटर थी.
2/53 मई को भारत में पेट्रोल की कीमत दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में क्रमश: 69.59 रुपये, 76.31 रुपये, 73.30 रुपए और 72.28 रुपए प्रति लीटर दर्ज की गई. इसी तरह डीजल का दाम दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में क्रमश: 62.29 रुपए, 66.21 रुपए, 65.62 रुपए और 65.71 रुपए प्रति लीटर रहा.
3/5इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में जबरदस्त हलचल को देखते हुए तेल कंपनियों ने बीते 16 मार्च से ही पेट्रोल-डीजल की कीमत में इजाफा नहीं किया है.
5/5देश में पैसेंजर फ्लाइट पर रोक के चलते जेट फ्यूल की डिमांड एकदम से घट गई है. इसका इस्तेमाल लॉकडाउन के दौरान सिर्फ जरूरी सामानों की आवाजाही में लगे प्लेन में हो रहा है. (फोटो - रॉयटर्स, जी बिजनेस)