कोरोना वायरस के कारण सोमवार को बाजार (Share Market) में काफी हलचल रही. शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी (Sensex-nifty) दोनों ही इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए. बिकवाली के इस माहौल में निवेशक बाजार में पैसा लगाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं. ज़ी बिज़नेस की रिसर्च टीम ने आपके लिए चुनकर 20 शेयर निकाले हैं. इन शेयरों में पैसा लगाकर आप बंपर मुनाफा कमा सकते हैं. इसमें खरीदारी और बिकवाली दोनों ही कैटेगिरी के शेयर्स हैं. आइए आपको बताते हैं आज कहां निवेश करने से अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है.