शेयर बाजार (Share Market) में पिछले दो दिनों से अच्छी बढ़त देखने को मिल रही है. बाजार में तेजी जारी है, जिसके चलते आप कई शेयरों में पैसा लगाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं. ज़ी बिज़नेस की रिसर्च टीम ने निवेशकों के लिए 20 स्टॉक्स निकाले हैं, जिनमें खरीदारी करने की सलाह दी है. इसमें IRCTC, Tata motors, CEAT, Tata Steel, Yes Bank, SAIL और Vedanta के शेयर्स शामिल हैं. इसमें खरीदारी और बिकवाली दोनों ही कैटेगिरी के शेयर्स हैं तो निवेशक पैसा लगाने से पहले जान लें कहां से ज्यादा मुनाफा कमाया जा सकता है.