Lockdown में सोने (gold rates today) और चांदी (Silver rates today) में निवेश मुनाफे का सौदा बन रहा है. शुक्रवार को commodity market में retail में अच्छे सौदे हुए, जिससे सोना 44 रुपये मजबूत होकर 46,205 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया.
1/6MCX में सोने के जून माह में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 44 रुपये यानी 0.1 प्रतिशत बढ़कर 46,205 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. इसमें 13,615 लॉट के लिए कारोबार हुआ.
2/6इसी तरह सोने के अगस्त माह में डिलिवरी वाले Contract की कीमत 63 रुपये यानी 0.14 प्रतिशत बढ़कर 46,442 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. इसमें 7,105 लॉट के लिए कारोबार हुआ.
3/6बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों के नए सौदों से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना भाव 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,729.90 डॉलर प्रति औंस हो गई.
4/6उधर, चांदी का भी यही हाल रहा. कारोबारियों ने अपने सौदों का आकार बढ़ा दिया, जिससे Commodity में शुक्रवार को चांदी की कीमत 0.71 प्रतिशत तक उछल गई. इस तेजी के साथ यह 43,431 रुपये प्रति किलो हो गई.
5/6MCX में चांदी के जुलाई माह में डिलिवरी वाले contract की कीमत 308 रुपये यानि 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 43,431 रुपये प्रति किलोग्राम हो गये. इसमें 6,682 लॉट के लिए कारोबार हुआ.
6/6चांदी के सितंबर माह में डिलिवरी वाले contract की कीमत 371 रुपये यानी 0.85 प्रतिशत की तेजी के साथ 43,894 रुपये प्रति किलोग्राम हो गये. जिसमें 43 लॉट के लिए कारोबार हुआ. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी भाव 1.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 15.82 डॉलर प्रति औंस हो गया.