सोने के दामों में (Gold price today) सोमवार को बाजार खुलते ही जोरदार तेजी देखी गई. MCX पर सोना सुबह लगभग 9.40 बजे 384.00 रुपये तेजी के साथ 43050.00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. MCX पर वायदा कारोबार में अक्टूबर 2020 के पहले सोने के दामों में कमजोरी नहीं दिख रही है. अक्टूबर 2020 के वायदे के लिए सोना 621.00 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 42623.00 रुपये पर कारोबार कर रहा था. चांदी (Silver price today) सोमवार को MCX पर 311 रुपये की तेजी के साथ लगभग 48615.00 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी.
1/5पिछले सप्ताह सोने के दामों में लगातार तेजी देखी गई. चीन से फैले कोरोना वायरस कोविड-19 का संक्रमण नियंत्रित नहीं होने से कारण बीते सप्ताह वैश्विक बाजारों के साथ दिल्ली सरार्फा बाजार (gold price today in delhi) में सोना 1,550 रुपये की तेजी के साथ सप्ताह के अंत में 44,020 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया. जानकारों के मुताबिक सुरक्षित निवेश के चलते आने वाले दिनों में सोने के दामों में और तेजी देखी जा सकती है.
2/5यह लगातार दूसरा सप्ताह है जब सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. सरार्फा बाजार में पहली बार सोना 44 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के पार पहुँचा है. चाँदी (Silver price today) भी सप्ताह के दौरान 2,100 रुपये उछलकर 49,850 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई जो इसका साढ़े पाँच माह का उच्चतम स्तर है. इनकी बढ़त विदेशी बाजारों के अनुरूप ही रही है.
3/5कोरोना वायरस को लेकर जारी चिंता से विदेशों में निवेशकों ने पूँजी बाजार की बजाय सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु का रुख किया. इससे वहाँ गत सप्ताह सोना हाजिर 59.70 डॉलर यानी 3.77 फीसदी चढ़कर 1,643.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया.
4/5अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 59 डॉलर की बढ़त में सप्ताहांत पर 1,645.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया. चाँदी हाजिर 0.75 डॉलर यानी 4.23 प्रतिशत की साप्ताहिक बढ़त में 18.48 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गई.
5/5स्थानीय बाजार में शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवकाश के कारण पाँच दिन ही कारोबार हुआ. सोमवार और गुरुवार को सोने में गिरावट रही जबकि अन्य तीन दिन इसके भाव चढ़ गये. पूरे सप्ताह के दौरान सोना स्टैंडर्ड 1,550 रुपये यानी 3.52 प्रतिशत चमककर 44,020 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया. सोना बिटुर भी इतनी ही बढ़त में सप्ताहांत पर 43,850 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपये की साप्ताहिक बढ़त के साथ 31,100 रुपये हो गई.