पेट्रोल की कीमतें में मिली बंपर राहत, 27 पैसे तक सस्ता हुआ डीजल

पेट्रोल-डीजल (petrol-diesel price today) की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है. शुक्रवार को देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सबसे ज्यादा कटौती हुई है. आईओसीएल के मुताबिक आज पेट्रोल की कीमतों में 22 पैसे की कटौती हुई है.
पेट्रोल की कीमतें में मिली बंपर राहत, 27 पैसे तक सस्ता हुआ डीजल

आईओसीएल के मुताबिक आज पेट्रोल की कीमतों में 22 पैसे की कटौती हुई है.

पेट्रोल-डीजल (petrol-diesel price today) की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है. शुक्रवार को देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सबसे ज्यादा कटौती हुई है. आईओसीएल के मुताबिक आज पेट्रोल की कीमतों में 22 पैसे की कटौती हुई है. वहीं, डीजल की कीमतों में 25 से 27 तक पैसे की कटौती हुई है. बता दें जनवरी महीने की यह सबसे बड़ी कटौती है. इस कटौती के बाद राजधानी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 74.43 रुपए हो गई है.

पेट्रोल की कीमतों में मिली राहत
आईओसीएल की वेबसाइट के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 22 पैसे की कटौती हुई है. इस कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम 74.43 रुपए. कोलकाता में 77.04 रुपए और मुंबई में 80.03 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं. इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 23 पैसे की कटौती हुई है. इस राहत के बाद चेन्नईवासियों को एक लीटर पेट्रोल के लिए 77.31 रुपए चुकाने होंगे.

जानिए डीजल के दाम
डीजल के दाम की बात करें तो शुक्रवार को दिल्ली और कोलकाता में 25 पैसे की कटौती हुई है. इस राहत के बाद दिल्लीवासियों को डीजल के लिए 67.61 रुपए और कोलकाता वासियों को 69.97 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से देने होंगे.

Add Zee Business as a Preferred Source

मुंबई-चेन्नई में हुई 27 पैसे की कटौती
इसके अलावा मुंबई और चेन्नई में डीजल की कीमतों में 27 पैसे की कटौती हुई है. इसके बाद मुंबई में एक लीटर डीजल के लिए 70.88 रुपए और चेन्नई में 71.43 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं.

सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं. पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है. इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

इस तरह जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के नए रेट
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां सुबह 06 बजे रेट जारी करती हैं. सुबह 6 बजे के बाद पेट्रोल-डीज़ल का रेट चेक करने के लिए आप 92249 92249 नंबर पर sms भेजकर भाव पता कर सकते हैं. इसके लिए आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ेगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6