&format=webp&quality=medium)
पेट्रोल-डीजल के दामों में पिछले पांच दिनों से गिरावट जारी है
पेट्रोल-डीजल के दामों में पिछले पांच दिनों से गिरावट जारी है, जिससे आम जनता को काफी राहत मिल रही है. सोमवार को भी देश के सभी महानगरों में पेट्रोल (petrol price today) की कीमतों में 11 पैसे की कटौती हुई है. वहीं, डीजल (diesel rate today) 19 से 20 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता हो गया है. देश की राजधानी में एक लीटर पेट्रोल (petrol price in Delhi) के लिए आपको 74.98 रुपए देने होंगे. वहीं, एक लीटर डीजल (diesel price in delhi) के लिए दिल्लीवासियों को 68.26 रुपए चुकाने होंगे.
आइए आपको बताते हैं कि एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको सभी महानगरों में कितने रुपए चुकाने होंगे-
हर दिन बदलते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट्स
सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं. पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है. इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:
इस नंबर पर मैसेज करके जान सकते हैं तेल की नई कीमतें
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां सुबह 06 बजे रेट जारी करती हैं. सुबह 6 बजे के बाद पेट्रोल-डीज़ल का रेट चेक करने के लिए आप 92249 92249 नंबर पर sms भेजकर भाव पता कर सकते हैं. इसके लिए आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ेगा.