घर से निकलने से पहले जानें आज क्‍या है पेट्रोल और डीजल का भाव

डीजल के दाम में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई और पेट्रोल के दाम में भी उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली. तेल विपणन कंपनियों ने फिर डीजल के दाम दिल्ली में 10 पैसे, कोलकाता में छह पैसे, जबकि मुंबई और चेन्नै में 11 पैसे प्रति लीटर घटा दिए हैं.
घर से निकलने से पहले जानें आज क्‍या है पेट्रोल और डीजल का भाव

पेट्रोल के भाव दिल्ली और चेन्नै में छह पैसे कम हो गए हैं. (DNA)

डीजल के दाम में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई और पेट्रोल के दाम में भी उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली. तेल विपणन कंपनियों ने फिर डीजल के दाम दिल्ली में 10 पैसे, कोलकाता में छह पैसे, जबकि मुंबई और चेन्नै में 11 पैसे प्रति लीटर घटा दिए हैं.

वहीं, पेट्रोल के भाव दिल्ली और चेन्नै में छह पैसे जबकि कोलकाता में तीन पैसे और मुंबई में पांच पैसे प्रति लीटर कम हो गए हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में मंगलवार को पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 72.90 रुपये, 75.12 रुपये, 78.52 रुपये और 75.70 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. वहीं, चारों महानगरों में डीजल के दाम घटकर क्रमश: 66.49 रुपये, 68.48 रुपये और 69.69 रुपये और 70.23 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

सोमवार को भी डीजल के दाम में गिरावट दर्ज की गई थी जबकि पेट्रोल के भाव लगातार दूसरे दिन स्थिर रहे थे. तेल विपणन कंपनियों ने डीजल के दाम में दिल्ली में 10 पैसे, कोलकाता में पांच पैसे, मुंबई में 10 पैसे और चेन्नई में 14 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है. आम बजट 2019-20 में पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क और उपकर में वृद्धि के बाद शनिवार को पूरे देश में दोनों वाहन ईंधनों के दाम में भारी इजाफा हो गया, जिसके बाद पहली बार डीजल में उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली है.

Add Zee Business as a Preferred Source

इंडियन ऑयल की बेवसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में सोमवार को पेट्रोल के दाम पूर्ववत क्रमश: 72.96 रुपये, 75.15 रुपये, 78.57 रुपये और 75.76 रुपये प्रति लीटर बने हुए हैं. हालांकि, चारों महानगरों में डीजल के दाम नई कटौती के बाद घटकर क्रमश: 66.59 रुपये, 68.54 रुपये और 69.80 रुपये और 70.34 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को लोकसभा में आम बजट पेश करते हुए पेट्रोल और डीजल पर केंद्रीय उत्पाद कर और सड़क अवसंरचना उपकर में एक-एक रुपये की वृद्धि की घोषणा की.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6