पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या हैं रेट

पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दामों में गिरावट का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा. सोमवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोन और डीजल के दामो में गिरावट आई. दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल (Petrol Price Today) पेट्रोल की कीमतें 10 पैसे तक घट गईं. वहीं कोलकाता में पेट्रोल 09 पैसे सस्ता हुआ.
पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या हैं रेट

पेट्रोल और डीजल के दामों लगातार दूसरे दिन गिरावट, जानिए क्या रहे रेट (फाइल फाटो)

पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दामों में गिरावट का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा. सोमवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोन और डीजल के दामो में गिरावट आई. दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल (Petrol Price Today) पेट्रोल की कीमतें 10 पैसे तक घट गईं. वहीं कोलकाता में पेट्रोल 09 पैसे सस्ता हुआ. दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में डीजल की कीमतों (Diesel Price Today) 05 पैसे घट गईं. जबकि चेन्नई में डीजल की कीमतों में 06 पैसे प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई. रविवार को भी दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 11 पैसे जबकि चेन्नई में 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी.

महानगरों में ये रहे पेट्रोल और डीजल के रेट
दिल्ली में सोमवार 13.01.2020 को पेट्रोल की कीमत (Petrol price in Delhi) 75.8 रुपए प्रति लीटर रही. वहीं दिल्ली में डीजल 69.06 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया. इसी तरह कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 78.39 रुपये प्रति लीटर रही. जबिक डीजल की कीमत 71.43 रुपये प्रति लीटर रही. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 81.39 रुपये प्रति लीटर रही जबिक डीजल की कीमत 72.42 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई. चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 78.76 रुपये रही. जबिक डीजल की कीमत 72.78 रुपये प्रति लीटर रही.

सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं. पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है. इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है.

Add Zee Business as a Preferred Source


इस तरह जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के नए रेट
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां सुबह 06 बजे रेट जारी करती हैं. सुबह 6 बजे के बाद पेट्रोल-डीज़ल का रेट चेक करने के लिए आप 92249 92249 नंबर पर sms भेजकर भाव पता कर सकते हैं. इसके लिए आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ेगा.