Share Market update: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारी गिरावट के साथ बंद हुए बाजार, 2700 अंक टूटा Sensex, 16300 के नीचे Nifty
live Updates
Stock Market Updates: रूस और यूक्रेन के युद्ध का असर भारतीय बाजार उम्मीद से ज्यादा नजर आया. एक्सपायरी और हफ्ते के चौथे दिन शेयर बाजार बहुत बुरी तरह से टूटे. शेयर बाजार में साल की अबतक की सबसे बड़ी गिरावट गुरुवार यानी 24 फरवरी को दर्ज की गई है. एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स में 2700 अंकों की गिरावट देखी गई. सेंसेक्स 2702 अंक गिरकर 54530 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 815 अंक गिरकर 16248 पर लाल निशान के साथ बंद हुआ. इसके अलावा निफ्टी बैंक 2164 अंक गिरकर 35228 पर बंद हुआ है. अंकों के हिसाब से 23 मार्च 2020 के बाद निफ्टी में सबसे बड़ी गिरावट है. BSE कंपनियों के मार्केट कैप में 13.5 लाख करोड़ रुपए की गिरावट दर्ज की गई है. इतना नहीं रुपया भी ़डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ है.
निफ्टी के टॉप लूजर्स
निफ्टी के टॉप लूजर्स की लिस्ट में Tata Motors, IndusInd Bank, UPL, Grasim Indusries और Adani Ports रहे.
बाजार दिन के निचले स्तर पर
बाजार दिन के निचले स्तर पर
🔸सेंसेक्स में करीब 2200 अंकों की गिरावट
🔸निफ्टी में करीब 670 अंकों की गिरावट
🔸निफ्टी बैंक में करीब 1600 अंकों की गिरावट#BankNifty| #ShareMarket | #StockmarketCrash pic.twitter.com/dMfJuCjCYX— Zee Business (@ZeeBusiness) February 24, 2022
कहां हो रही खरीदारी और कहां बिकवाली?
निफ्टी इंडेक्स की 50 कंपनियों में से सिर्फ Hindalco में खरीदारी की जा रही है तो वहीं सभीशेयरों में बिकवाली हावी है. बाजार के ज्यादातर सेक्टर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं.
दिन के निचले स्तर पर बाजार
🔻⚡️बाजार दिन के निचले स्तर पर...#Nifty #BankNifty #Sensex pic.twitter.com/OjQESgoJrL
— Zee Business (@ZeeBusiness) February 24, 2022
IIFL सिक्योरिटीज के संजीव भसीन की निवेश की सलाह?
⚡️#RussiaUkraineConflict के बीच क्या है IIFL सिक्योरिटीज के संजीव भसीन की निवेश की सलाह?@AnilSinghvi_ @sanjiv_bhasin @iiflsecurities pic.twitter.com/3sIVX1rkcc
— Zee Business (@ZeeBusiness) February 24, 2022
जहाजों की आवाजाही पर रोक
- रूस ने कमर्शियल जहाजों की आवाजाही पर रोक लगाई
- AZOV समुद्र में कमर्शियल जहाजों की आवाजाही पर रोक
- अगले आदेश तक कमर्शियल जहाजों की आवाजाही पर रोक
Crompton Greaves
- ओवरवेट रेटिंग, लक्ष्य `485: जेपी मॉर्गन
- इक्वलवेट रेटिंग, लक्ष्य `442: मॉर्गन स्टैनली
- न्यूट्रल रेटिंग, लक्ष्य `500: क्रेडिट सुईस
- खरीदारी की राय, लक्ष्य `590: जेफरीज
Ukraine ने रूसी विमान को मार गिराया
🔸#Ukraine ने रूसी विमान को मार गिराया
जानिए #russiaukrainewar के सारे अपडेट्स #ZeeBusiness LIVE पर 👉https://t.co/QTsT7fZ0ea#RussiaUkraineConflict #RussiaUkraineCrisis pic.twitter.com/WpA3uZz5RW
— Zee Business (@ZeeBusiness) February 24, 2022
रूस-यूक्रेन विवाद पर अपडेट
- यूक्रेन के रक्षा मंत्री ने इनकार किया
- Odesa में रूसी सेना के पहुंचने की खबर से इनकार
- यूक्रेन संकट पर यूरोपीय संघ का बयान
- यूक्रेन पर हमले के लिए क्रेमलिन जवाबदेह: EU
- रूसी हवाई हमले में यूक्रेन के 100 से ज्यादा सैनिकों के मौत की खबर
रूस-यूक्रेन क्राइसिस पर अपडेट
- यूक्रेन के बॉर्डर यूनिट्स पर हमला
- बेलारूस सीमा की तरफ से रूस का हमला
- बेलारूस और रूस की सेना मिलकर कर रही है हमला
रूस-यूक्रेन विवाद पर अपडेट
- यूक्रेन के सैन्य ठिकानों पर रूस कर रहा है हमला: यूक्रेन
- यूक्रेन के लोगों से शांत रहने और घर पर रहने का आग्रह
- यूक्रेन के राष्ट्रपति की जो बाइडेन से बातचीत
- यूक्रेन को अंतरराष्ट्रीय सहायता मुहैया कराने का प्रयास जारी
- अमेरिका रूस पर जल्द ही 'Full Scale' प्रतिबंध लगाएगा
रूसी बाजार का हाल
रूस के सभी एक्सचेंज में ट्रेडिंग बंद
रूस-यूक्रेन अपडेट
- कीव के नजदीक Vasilkovsky एयरफील्ड पर मिसाइल हमला
- यूक्रेन की आम जनता को कोई खतरा नहीं: रूस
- रूस केवल यूक्रेन की सैन्य शक्ति को निशाना बना रहा है
MOEX एक्सचेंज पर स्टॉक्स की ट्रेडिंग रुकी
⚡️MOEX एक्सचेंज पर स्टॉक्स की ट्रेडिंग रुकी..#MOEXExchange #RussiaUkraineConflict pic.twitter.com/kOBVyouuQI
— Zee Business (@ZeeBusiness) February 24, 2022
रूस-यूक्रेन को लेकर अपडेट
- UN युद्ध को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करे: यूक्रेन
- यूक्रेन की UN से युद्ध रोकने के लिए हर संभव प्रयास करने की अपील