&format=webp&quality=medium)
Vishnu Prakash R Punglia IPO: प्राइमरी मार्केट में इन दिनों जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है. एक के बाद एक IPO खुल रहे हैं. इस कड़ी में Vishnu Prakash R Punglia IPO आज से खुल गया है. इंफ्रा प्रोजेक्ट्स के कंस्ट्रक्शन और डिजाइन से जुड़े कारोबार वाली कंपनी सेंट्रल और स्टेट गवर्नमेंट के लिए काम करती है.
Vishnu Prakash R. Punglia IPO पर मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने कहा कि बड़े लिस्टिंग गेन के लिए अप्लाई करने की सलाह है. उन्होंने कहा कि कंपनी के प्रोमोटर्स अनुभवी हैं. अच्छी ग्रोथ का रिकॉर्ड है. कंपनी की अच्छी ऑर्डरबुक के साथ बेहतर ग्रोथ का आउटलुक भी है. ठीकठाक वैल्युएशंस हैं. अच्छी लिस्टिंग गेन के लिए जगह है.
मार्केट गुरु ने कहा कि VPRPL को लेकर निगेटिव बातें भी हैं. इसमें पहला तो यह है कि कम एंट्री बैरियर के साथ काफी कंपिटिटिव बिजनेस है. कंपनी का फोकस सिर्फ राजस्थान के इरिगेशन प्रोजेक्ट्स पर है. साथ ही पिछले 2 साल से कैश फ्लो थोड़ा निगेटिव है.
ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोस्पेक्ट्स यानी DRHP फाइलिंग के मुताबिक कंपनी पब्लिक इश्यू के जरिए 308.88 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. इसके लिए 3.12 करोड़ फ्रेश शेयर जारी होंगे. Vishnu Prakash R Punglia के कर्मचारियों के 9 रुपए प्रति शेयर की छूट मिलेगी. IPO के बाद शेयर BSE और NSE पर लिस्ट होगा.
IPO में पैसा लगाने की आखिरी तारीख 28 अगस्त है. इसके बाद शेयर BSE और NSE पर लिस्ट होगा. शेयर की लिस्टिंग 5 सितंबर को हो सकती है. इसके पहले शेयर अलॉटमेंट 31 अगस्त तक हो सकता है.
रिटेल निवेशकों को IPO में कम से कम 14,850 रुपए का निवेश करना होगा, जिसमें एक लॉट मिलेगा. अधिकतम 13 लॉट शेयर मिलेंगे.आम निवेशकों के लिए खुलने से पहले IPO एंकर निवेशकों के लिए खुला. इसके तहत एंकर निवेशकों ने 91.77 करोड़ रुपए का निवेश किया.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
50