&format=webp&quality=medium)
JNK India IPO में निवेश का आज 25 अप्रैल को आखिरी मौका है. महीने की 23 तारीख को खुले इस पब्लिक इश्यू को निवेशकों से सुस्त रिस्पांस मिला है. दो दिन में ये केवल 100 फीसदी ही भर पाया है. हालांकि, बोली लगाने का आखिरी दिन अभी बाकी है. बता दें कि JNK India IPO के जरिए 649.5 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. इसके लिए प्राइस बैंड 395 से 415 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है. IPO में निवेशकों को हर लॉट में 36 शेयर मिलेंगे.
कैटेगरी सब्सक्रिप्शन (गुना)
QIB 0.67
NII 1.28
रिटेल 1.17
कुल 1.05
मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने कहा कि JNK India IPO में लंबी अवधि के लिए पैसा लगाएं. उन्होंने कहा कि कंपनी के प्रोमोटर्स अनुभवी हैं, जिनका L&T में काम करने का लंबा अनुभव है. इस लिहाज से बैकग्राउंड बढ़िया है. कंपनी अपने बिजनेस में बढ़िया मार्केट शेयर है, जोकि 27% है.
कंपनी के पास 845 करोड़ का मजबूत ऑर्डर बुक है. अगले 2-3 सालों में और बड़े ऑर्डर बुक की ओर बढ़ रहे हैं. एसेट लाइट बिजनेस मॉडल है. बड़ा पैसा निवेश नहीं करते, जिससे बैलेंस शीट हल्की रहती है और प्रॉफेटिबिलिटी बढ़ जाती है. एंट्री बैरियर के चलते कॉम्पटिशन कम है. बहुत सी कंपनियों के लिए इस सेक्टर में घुसना आसान नहीं है.
इश्यू 23 से 25 अप्रैल तक खुलेगा
प्राइस बैंड: ₹395 से 415 प्रति शेयर
लॉट साइज: 36 शेयर
इश्यू साइज: 649.5 करोड़ रुपए
फ्रेश इश्यू: 300 करोड़ रुपए
OFS: 349.5 करोड़ रुपे
लिस्टिंग: 30 अप्रैल
न्यूनतम निवेश: 14,940 शेयर
JNK India IPO में 300 करोड़ रुपए तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे. इसके अलावा प्रोमोटर्स और मौजूदा शेयरहोल्डर्स 84.21 लाख इक्विटी शेयरों की OFS के जरिए करेंगे. OFS के जरिए कंपनी 349.5 करोड़ रुपए जुटाएगी. कंपनी पब्लिक इश्यू से जुटाई रकम का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों और सामान्य कामकाज के लिए किया जाएगा. IPO के लिए लीड मैनेजर्स IIFL Securities और ICICI Securities हैं.
JNK India तेल रिफाइनरियों और पेट्रोकेमिकल प्लांट्स जैसे प्रोसेस्ड इंडस्ट्रीज के लिए हीटिंग इक्विपमेंट बनाती है. ये डिज़ाइन से लेकर इंस्टॉलेशन तक सब कुछ संभालती है. हीटिंग इक्विपमेंट में 27% मार्केट शेयर है. कंपनी घरेलू और इंटरनेशनल दोनों मार्केट में सर्विस प्रोवाइड करता है.
31 मार्च, 2023 तक के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी के 17 भारतीय क्लाइंट्स रहे और 7 विदेशी ग्राहक भी रहे. क्लाइंट् स में IOC, टाटा प्रोजेक्ट्स, RCF और नुमालीगढ़ रिफाइनरी जैसे ग्राहक शामिल हैं. यूरोप, ओमान और मिडिल ईस्ट में भी कंपनी के ग्राहक हैं.