&format=webp&quality=medium)
IPO News: प्राइमरी मार्केट में एक के एक पब्लिक इश्यू खुल रहे. इस कड़ी में ESAF SFB IPO भी आज यानी 3 नवंबर से खुल गया है. IPO में पैसा लगाने की आखिरी तारीख 7 नवंबर है. कंपनी इश्यू के जरिए 463 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. इसके लिए प्राइस बैंड 57 से 60 रुपए प्रति शेयर फिक्स किया है. IPO में 390.7 करोड़ रुपए फ्रेश इश्यू के जरिए जुटाएगी. साथ ही OFS के जरिए 72.3 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है.
रिटेल निवेशकों के लिए IPO खुलने से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 135 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं. कंपनी ने इसके लिए 60 रुपए के भाव पर 2.25 करोड़ शेयर जारी किए. एंकर निवेशकों में ACM Global Fund VCC,Kotak Mahindra Life Insurance, Edelweiss Tokio Life Insurance Funds और ICICI Pru जैसे बड़े नाम शामिल हैं.
केरल बेस्ड इस कंपनी स्मॉल फाइनेंस बैंक की शुरुआत साल 2016 में हुई. स्मॉल फाइनेंस बैंक का कारोबार 10 मार्च 2017 से शुरू हुआ. बैंक मुख्य तौर पर माइक्रोफाइनेंस लोन मुहैया कराती है. बैंक MSME लोन, एग्री लोन, रिटेल लोन के वर्टिकल में कारोबार करती है. ESAF SFB का फोकस ग्रामीण और सेमी अर्बन एरिया पर है. देश में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में बैंक की मौजूदगी है.