म्यूचुअल फंड की नई स्कीम: पोर्टफोलियो में होंगे Amazon, Apple जैसे टॉप ग्लोबल स्टॉक, 1000 रु से भी कर सकते हैं निवेश

ICICI Prudential NASDAQ 100 Index Fund: यह एक ओपन एंडेड इंडेक्स फंड है. इस स्‍कीम में 11 अक्‍टूबर तक निवेश किया जा सकता है.
म्यूचुअल फंड की नई स्कीम: पोर्टफोलियो में होंगे Amazon, Apple जैसे टॉप ग्लोबल स्टॉक, 1000 रु से भी कर सकते हैं निवेश

(Representational Image) 

ICICI Prudential NASDAQ 100 Index Fund: म्‍यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो आपके पास फेसबुक (Facebook), एप्‍पल (Apple), अमेजन (Amzon) जैसी दिग्‍गज कंपनियों के शेयरों में निवेश कर मोटी कमाई का मौका है. म्यूचुअल फंड कंपनी ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड (ICICI Prudential Mutual Fund) ने नैस्डैक 100 इंडेक्स फंड (NASDAQ 100 Index Fund) लॉन्च किया है. यह एक ओपन एंडेड इंडेक्स फंड है. इस स्‍कीम में 11 अक्‍टूबर तक निवेश किया जा सकता है. इस न्‍यू फंड ऑफर (NFO) के अंतर्गत निवेशक पैसा ग्‍लोबली 100 बड़ी कंपनियों के शेयरों में निवेश कर सकते हैं.

कम से कम कितना निवेश जरूरी

ICICI प्रूडेंशियल की वेबसाइट पर उपलब्‍ध जानकारी के मुताबिक, यह नया फंड ऑफर (NFO) 27 सितंबर से खुला है और 11 अक्टूबर को बंद होगा. इसमें आप मिनिमम 1,000 रुपए का निवेश कर सकते हैं. इस फंड के जरिए दुनिया की टॉप कंपनियों जैसे फेसबुक, एपल, माइक्रोसॉफ्ट के शेयर्स में निवेश किया जा सकता है. NASDAQ अमेरिकी शेयर बाजार का इंडेक्स है. यानी, निवेशकों के पास भारत में बैठकर दुनिया की इन बड़ी कंपनियों के शेयर्स में निवेश कर शानदार रिटर्न कमाने का मौका है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

किनके लिए बेहतर है स्कीम

ICICI प्रूडेंशियल म्‍यूचुअल फंड के मुताबिक, ICICI Prudential NASDAQ 100 Index Fund उन निवेशकों के लिए एक अच्‍छा ऑप्‍शन है, जो लॉन्‍ग टर्म में वेल्‍थ क्रिएशन चाहते हैं. रिस्‍कोमीटर पर इस निवेश 'वेरी हाई' रिस्‍क की कैटेगरी में है. निवेशकों को निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लेनी चाहिए.

नैस्डैक 100 इंडेक्स के रिटर्न को देखें तो पिछले दो दशक में शानदार परफॉर्मेंस रहा है. करीब चार गुना ग्रोथ देखी गई है. पिछले 3 साल में देखें तो नैस्डैक 100 इंडेक्स ने करीब 29 फीसदी का रिटर्न दिया है, जबकि इसी समय में निफ्टी 50 TRI ने केवल 15.2 फीसदी का रिटर्न दिया है. नैस्डैक 100 इंडेक्स टॉप सेक्टर की बात करें तो IT का हिस्सा 44 फीसदी और कम्युनिकेशन सर्विसेस का हिस्सा 29 फीसदी के आसपास है.

क्या है NFO?

कोई भी एसेट मैनेजमेंट कंपनी कोई नया फंड लॉन्च करती है तो यह सिर्फ कुछ दिनों के लिए ही खुला होता है. फंड पोर्टफोलियो के लिए शेयर खरीदना इसका मकसद होता है और इसलिए इसके जरिये पैसा जुटाया जाता है. एक तरह से एक नए फंड की शुरुआत करने के लिए पैसा जुटाया जाता है. इस पूरी प्रक्रिया को न्यू फंड ऑफर कहा जाता है. यह आईपीओ जैसा होता है, लेकिन आईपीओ नहीं होता.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6