Gold-Silver Price Today: मिडिल ईस्ट में युद्ध से सोने-चांदी में तूफानी तेजी, चेक कर लें ताजा रेट्स

Gold-Silve Price Today: मिडिल ईस्ट में इजरायल और फिलिस्तीन के बीच शुरू हुए युद्ध से बुलियन मार्केट में तूफानी तेजी है. MCX पर दोनों की कीमतों में 1-1 फीसदी से ज्यादा की तेजी है.
Gold-Silver Price Today: मिडिल ईस्ट में युद्ध से सोने-चांदी में तूफानी तेजी, चेक कर लें ताजा रेट्स

Gold-Silve Price Today: मिडिल ईस्ट में इजरायल और फिलिस्तीन के बीच शुरू हुए युद्ध से बुलियन मार्केट में तूफानी तेजी है. MCX पर दोनों की कीमतों में 1-1 फीसदी से ज्यादा की तेजी है. वायदा बाजार में सोने का भाव करीब 600 रुपए चढ़ गया है. 10 ग्राम सोने का भाव 57460 रुपए के पार निकल गया है. इसी तरह चांदी की कीमत भी 700 रुपए से ज्यादा बढ़ गई है. MCX चांदी का भाव 68880 के पास ट्रेड कर रहा है.

इंटरनेशनल मार्केट में सोना-चांदी

इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में लगातार 2 हफ्तों की कमजोरी के बाद सोने और चांदी में जोरदार तेजी है. कॉमैक्स पर सोना 20 डॉलर चढ़कर 1865 डॉलर प्रति ऑन्स के पार निकल गया है. चांदी की कीमत भी करीब 1 फीसदी उछल गया है. कॉमैक्स पर चांदी का रेट 21.93 डॉलर प्रति ऑन्स पर पहुंच गया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

सोने और चांदी पर एक्सपर्ट की राय

मोतीलाल ओसवाल कमोडिटी के अमित सजेजा ने सोने पर बुलिश राय दी है. उन्होंने कहा कि MCX पर सोने में खरीदारी की राय है. सोने का भाव ऊपर में 57450 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है. खरीदारी के लिए 56000 रुपए का स्टॉपलॉस रखें.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6