&format=webp&quality=medium)
Gold Silver Price Today: सोने और चांदी में जोरदार एक्शन है. घरेलू वायदा बाजार यानी MCX पर सोने में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है, जबकि चांदी में तेजी है. MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 59880 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है. दूसरी ओर MCX पर चांदी 60 रुपए महंगी हो गई है. एक किलोग्राम का भाव 73731 रुपए के पास पहुंच गई है.
इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है. कॉमैक्स पर सोने का भाव 1978 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा है. चांदी भी सपाट ट्रेड कर रही है. कॉमैक्स पर चांदी 24.36 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रही है.
सोने और चांदी की कीमतों में एक्शन का सिलसिला जारी रहेगा? कमोडिटी मार्केट के जानकार और IIFL सिक्योरिटीज के वॉइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता ने कहा दोनों में खरीदारी की राय है. MCX पर सोने का भाव 60300 रुपए तक जा सकता है. इसके लिए 59450 रुपए का स्टॉपलॉस लगाएं. MCX पर चांदी का जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 72650 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 74500 रुपए का टारगेट दिया है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें