Gold Silver Price: सोना और चांदी हुआ सस्ता, चेक कर लें ताजा भाव

सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर कमजोरी देखने को मिल रहा है. MCX पर सोने का भाव 22 रुपए गिर गया है. वायदा बाजार में 10 ग्राम सोने का रेट 59963 रुपए के पास पहुंच गया है.
Gold Silver Price: सोना और चांदी हुआ सस्ता, चेक कर लें ताजा भाव

सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर कमजोरी देखने को मिल रहा है. MCX पर सोने का भाव 22 रुपए गिर गया है. वायदा बाजार में 10 ग्राम सोने का रेट 59963 रुपए के पास पहुंच गया है. चांदी की कीमतों में भी नरमी देखने को मिल रही है. MCX पर चांदी 36 रुपए सस्ती हो गई है. एक किलोग्राम का भाव 71920 रुपए के पास ट्रेड कर रही है. सोने और चांदी आई गिरावट की वजह कमजोर ग्लोबल संकेत हैं.

इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव

US FED की मीटिंग से पहले बुलियन मार्केट के निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं. इसके चलते इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है. कॉमैक्स पर सोना 1980 डॉलर प्रति ऑन्स पर सपाट कारोबार कर रहा है. इसी तरह चांदी भी सुस्त ट्रेड कर रही है. कॉमैक्स पर इसका भाव 24 डॉलर के नीचे बरकरार है.

Add Zee Business as a Preferred Source

आगे के लिए क्या है आउटलुक?

पृथ्वी फिनमार्ट के मनोज कुमार जैन ने कहा कि आगे सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिल सकता है. इसलिए MCX पर सोने और चांदी में खरीदारी की सलाह है. सोने को 59500 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 60100 रुपए के टारगेट के लिए खरीदें. इसी तरह चांदी के लिए 70950 रुपए के टारगेट है, जिसके लिए 72500 रुपए का स्टॉपलॉस रखा है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6