&format=webp&quality=medium)
(Representational Image)
Buy, Sell or Hold: दुनियाभर के बाजारों में उथल-पुथल है. इसका असर घरेलू बाजारों पर भी देखा जा रहा है. बाजार की इस उठापटक के बीच कॉरपोरेट डेवलपमेंट और दमदार ग्रोथ आउटलुक के दम पर कई शेयर आकर्षक नजर आ रहे हैं. ग्लोबल ब्रोकरेज हाउसेस ने कुछ बैंक स्टॉक्स पर अपनी रेटिंग जारी की है और कुछ शेयरों के टारगेट में बदलाव किया है. इन स्टॉक्स में Voltas, Asian Paint, SBI, ICICI Bank, HDFC Bank और IndusInd Bank शामिल हैं.
ग्लोबल ब्रोकरेज CLSA ने Voltas पर Sell की राय बरकरार रखी है. साथ ही प्रति शेयर टारगेट प्राइस 930 रुपये कर दिया है. 27 जून 2022 को स्टॉक का भाव 982 रुपये पर बंद हुआ था.
ग्लोबल ब्रोकरेज Morgan Stanley ने Asian Paint पर Underweight की राय बरकरार रखी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 2620 रुपये दिया है. 27 जून 2022 को स्टॉक का भाव 2821 रुपये पर बंद हुआ था.
ग्लोबल ब्रोकरेज Macquarie ने SBI पर Outperform की रेटिंग बरकरार रखी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 665 रुपये रखा है. 27 जून 2022 को स्टॉक का भाव 461 रुपये पर बंद हुआ था.
ग्लोबल ब्रोकरेज Macquarie ने ICICI Bank पर Outperform की रेटिंग बरकरार रखी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 1000 रुपये रखा है. 27 जून 2022 को स्टॉक का भाव 717 रुपये पर बंद हुआ था.
ग्लोबल ब्रोकरेज Macquarie ने HDFC Bank पर Outperform की रेटिंग बरकरार रखी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 2005 रुपये रखा है. 27 जून 2022 को स्टॉक का भाव 1356 रुपये पर बंद हुआ था.
ग्लोबल ब्रोकरेज Macquarie ने IndusInd Bank पर Outperform की रेटिंग बरकरार रखी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 1135 रुपये रखा है. 27 जून 2022 को स्टॉक का भाव 824 रुपये पर बंद हुआ था.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें