&format=webp&quality=medium)
(Representational Image)
Stocks to Buy: ग्लोबल बाजारों में उतार-चढ़ाव के बावजूद घरेलू शेयर बाजारों में निचले स्तर से रिकवरी देखी जा रही है. हालांकि, अनिश्चितता की आशंका बनी हुई है. इस बीच, अर्निंग्स सीजन के साथ-साथ कॉरपोरेट डेवलपमेंट के दम पर कई शेयर मजबूत या कमजोर नजर आ रहे हैं. ग्लोबल ब्रोकरेज हाउसेस ने कुछ स्टॉक्स पर अपनी रेटिंग जारी की है और इनके टारगेट में बदलाव किया है. इन स्टॉक्स में Tata Steel, UltraTech, Bajaj finance, Axis Bank, HDFC और TVS Motors शामिल हैं.
ग्लोबल ब्रोकरेज Macquarie ने Tata Steel पर Outperform की रेटिंग दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 117 रुपये दिया है. 18 अगस्त 2022 को स्टॉक का भाव 113 रुपये पर बंद हुआ था.
ग्लोबल ब्रोकरेज Citi ने UltraTech Cement पर Buy की रेटिंग दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 7100 रुपये दिया है. 18 अगस्त 2022 को स्टॉक का भाव 6704 रुपये पर बंद हुआ था.
ग्लोबल ब्रोकरेज Macquarie ने Bajaj finance पर Underperform की रेटिंग दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 4800 रुपये दिया है. 18 अगस्त 2022 को स्टॉक का भाव 7488 रुपये पर बंद हुआ था.
ग्लोबल ब्रोकरेज Macquarie ने Axis Bank पर Neutral की रेटिंग दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 790 रुपये दिया है. 18 अगस्त 2022 को स्टॉक का भाव 765 रुपये पर बंद हुआ था.
ग्लोबल ब्रोकरेज Macquarie ने HDFC पर Outperform की रेटिंग दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 2960 रुपये दिया है. 18 अगस्त 2022 को स्टॉक का भाव 2498 रुपये पर बंद हुआ था.
ग्लोबल ब्रोकरेज Macquarie ने TVS Motors पर Outperform की रेटिंग दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 979 रुपये दिया है. Jefferies की स्टॉक पर Buy की सलाह है. टारगेट 1100 से बढ़ाकर 1200 रुपये प्रति शेयर कर दिया है. 18 अगस्त 2022 को स्टॉक का भाव 974 रुपये पर बंद हुआ था.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स पर सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दिया गया है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश संबंधी फैसला लेने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)