&format=webp&quality=medium)
बजट 2020 पर जानिए बाजार को क्या हैं उम्मीदें (फाइल फोटो)
Zeebusiness के मैनेजिंग एडिटर अनिल सिंघवी ने MotilalOswalLtd के चेयरमैन रामदेव अग्रवाल से पूछा की बजट से मार्केट को क्या चाहिए, इकोनॉमकी को क्या चाहिए और बिजनेस को क्या चाहिए.
बिजनेस पर ध्यान देने की जरूरत
MotilalOswalLtd के चेयरमैन रामदेव अग्रवाल ने कहा कि इस बजट में सबसे अधिक बिजनेस पर ध्यान देने की जरूरत है. अगर बिजनेस पर ध्यान दिया गया तो इकोनॉमी और शेयर बाजार अपने आप ठीक हो जाएगी. पिछले कुछ समय से देश में कारोबार की हालत खराब हुई है. ऐसे में इस पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है.
उन्होंने कहा कि इकोनॉमी में खपत बढ़ाने की जरूरत है. इसके लिए दो तरीके हैं. पहला तरीका ये है कि लोगों की आय किसी तरह से बढ़ा दें. और दूसरा तरीका है कि आप सामान इतना सस्ता कर दो की लोगों की जो आज आए है उसी में ज्यादा सामान खरीद सकें. खपत बढ़ाने से ही उद्योगों को भी उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी. सरकार को देश की अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए बड़े पैमाने पर इनवेस्टमेंट बढ़ाना ही पड़ेगा.
बाजार में करेक्शन के लिए तैयार रहें
बाजार में करेक्शन आने की संभावनाओं पर उन्होंने कहा कि अगर विदेशी बाजारों में बड़ी गिरावट आई तो ये ध्यान रखिए की भारतीय बाजारों में उससे अधिक गिरावट देखी जाएगी. निवेशकों को हमेशा 20 से 40 फीसदी तक के करेक्शन के लिए तैयार रहना होगा. ऐसे में सोच समझ कर ही बाजार में निवेश करें.