&format=webp&quality=medium)
Rakesh Jhunjhunwala Stock: शेयर बाजार में निवेशकों की नजर बाजार के दिग्गज निवेशकों (Ace Investors) पर रहती है. राकेश झुनझुनवाला, आरके दमानी, डॉली खन्ना, आशीष कचोलिया समेत शेयर बाजार (Share Market) में कई ऐसे दिग्गज निवेशक है, जिनके पोर्टफोलियो पर रिटेल इंवेस्टर्स की नजर रहती है. ऐसे में अगर आप भी दिग्गज निवेशक के पोर्टफोलियो के किसी शेयर में पैसा लगाना चाहते हैं तो ब्रोकरेज रिपोर्ट के दम पर टाटा ग्रुप के इस दमदार स्टॉक में पैसा लगा सकते है. ये शेयर है टाइटन (Titan) और टाटा ग्रुप का सॉलिड स्टॉक है, जिस पर ब्रोकरेज कंपनी मैक्वायिरी ने पैसा लगाने की सलाह दी है और निवेशकों को नया टारगेट प्राइस दिया है. अगर आप भी शेयर बाजार में खरीदारी करने की प्लानिंग कर रहे हैं और बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच किसी दमदार शेयर में पैसा लगाना चाहते हैं तो टाटा ग्रुप (Tata Group) के इस शेयर में पैसा लगा सकते हैं.
ब्रोकरेज कंपनी मैक्वायिरी ने इस शेयर पर आउटपरफॉर्म की रेटिंग को बरकरार रखा है और 3000 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. ब्रोकरेज की माने तो इस शेयर में अगर निवेशक पैसा लगाते हैं तो उन्हें 54 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है.
ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का डिमांड ट्रेंड मजबूत दिखाई दे रहा है. इसके अलावा प्रीमियम एंड कंज्यूमर अभी भी बने हुए हैं और बढ़ती महंगाई के बीच ये शेयर खुद को मजबूती के साथ रख सकता है. खास बात ये है कि इस शेयर में बाजार के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhujhunwala) की भी होल्डिंग्स हैं.
Tata Group का टाइटन दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) के पोर्टफोलियो का फेवरेट स्टॉक रहा है. मार्च 2022 तिमाही के आंकड़ों के मुताबिक, राकेश झुनझुनवाला एंड एसोसिएट्स की टाइटन होल्डिंग 5.1 फीसदी (44,850,970 इक्विटी शेयर) है. ट्रेंडलाइन के मुताबिक, राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में फिलहाल 34 शेयर हैं, जिनकी 3 जून 2022 को वैल्यू 33,753.9 करोड़ रुपये आंकी गई. राकेश झुनझुनवाला को भारत का वॉरेन बफेट भी कहा जाता है.
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)