नमिता ने अपने ट्विटर पर Bummer के फाउंडर और सीईओ Sulay Lavsi के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए बिजनेस अपडेट दिया. उन्होंने लिखा है कि जब सुले शार्क टैंक इंडिया में पिच देने आए थे, तो कंपनी की सालाना सेल 60 लाख रुपये थी, जबकि अब वित्त वर्ष 2023 तक उनकी सेल्स बढ़कर 11 करोड़ रुपये हो गई है.