Published: 2:58 PM, Sep 14, 2024
|Updated: 3:07 PM, Sep 14, 2024
आज के वक्त में स्टार्टअप (Startup) तो तेजी से शुरू हो रहे हैं, लेकिन हर स्टार्टअप सफल नहीं हो पाता है. एक स्टार्टअप की सफलता के लिए तमाम फाउंडर्स को कुछ चीजों का ख्याल रखना जरूरी है. हर स्टार्टअप को सफल होने के लिए इन 10 कसौटियों पर खरा उतरना जरूरी है. अगर फाउंडर इसका ध्यान रख लेते हैं तो स्टार्टअप की गाड़ी रफ्तार पकड़ लेगी.
&format=webp&quality=medium)
1/10
ग्रॉस प्रॉफिट बढ़ाने के लिए सस्ती कीमत पर कच्चा माल खरीदें, जो अच्छा भी हो. साथ ही ऐसी तकनीक का इस्तेमाल करें, जिससे लागत घट सके.
&format=webp&quality=medium)
2/10
नेट प्रॉफिट किसी भी कंपनी का असल मुनाफा होता है. इसी से तय होता है कि कंपनी अपने बिजनेस का कितना विस्तार करेगी.
&format=webp&quality=medium)
3/10
रेवेन्यू का मतलब है वह पैसे जो कंपनी को अपने प्रोडक्ट या सर्विस की सेल से मिलते हैं. स्टार्टअप के रेवेन्यू में हर महीने कुछ ग्रोथ होती रहनी चाहिए.
&format=webp&quality=medium)
4/10
स्टार्टअप मुनाफा नहीं कमा पाते, क्योंकि वह खर्चों का ध्यान नहीं रखते हैं. बिजनेस का मकसद सबसे पहले मुनाफआ कमाना होना चाहिए, ना कि खर्च बढ़ाना.
&format=webp&quality=medium)
5/10
आपको एक ग्राहक बनाने के लिए कितने रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं, उसका ध्यान रखें. कोशिश करें कि वह कम से कम रहे, ताकि आपको मुनाफा हो.
&format=webp&quality=medium)
6/10
स्टार्टअप को पैसों को अच्छे से मैनेज करना चाहिए. कहां से पैसे आएंगे और कहां पैसों को खर्च किया जाएगा, इसका पूरा प्लान होना चाहिए.
&format=webp&quality=medium)
7/10
किसी कंपनी के पास कितने असेट हैं और उस पर कितनी लायबिलिटी, उसका पता बैलेंस शीट से चलता है, जो मजबूत होनी चाहिए.
&format=webp&quality=medium)
8/10
हर स्टार्टअप को हमेशा इनोवेशन करते रहना चाहिए. ऐसा नहीं करेंगे तो कोई दूसरा शख्स इनोवेटिव प्रोडक्ट कम कीमत पर बेचने लगेगा.
&format=webp&quality=medium)
9/10
अगर तमाम कोशिशों के बावजूद आपको निवेशक नहीं मिल रहे तो चेक करें कि निवेशकों को आपके बिजनेस पर भरोसा क्यों नहीं हो रहा.
&format=webp&quality=medium)
10/10
अपने प्रोडक्ट को बेहतर बनाते रहें और उसकी लागत घटाने की हर संभव कोशिश करें. अपने कॉम्पटीटर्स से अपनी तुलना करते रहें.