RRB ग्रुप D परीक्षा नतीजे 2019: खत्म हुआ लंबा इंतजार, नतीजे हुए घोषित, ऐसे चेक करें

आरआरबी ग्रुप डी परिणाम घोषित कर दिया गया है. नतीजों की घोषणा हो गई है. इसकी के साथ 1 करोड़ 17 लाख उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया. उम्मीदवार अपना रिजल्ट अपने रीजनल आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.
RRB ग्रुप D परीक्षा नतीजे 2019: खत्म हुआ लंबा इंतजार, नतीजे हुए घोषित, ऐसे चेक करें

12 मार्च से ग्रुप डी की एक लाख नई भर्ती शुरू होने वाली है. (फाइल फोटो)

आरआरबी ग्रुप डी परिणाम घोषित कर दिया गया है. नतीजों की घोषणा हो गई है. इसकी के साथ 1 करोड़ 17 लाख उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया. उम्मीदवार अपना रिजल्ट अपने रीजनल आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. अभी मुंबई, पटना, अजमेर, बिलासपुर की वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किया गया है. धीरे-धीरे सभी रीजनल आरआरबी की वेबसाइट पर नतीजे जारी हो जाएंगे. अचानक ट्रैफिक बढ़ने से अधिकांश आरआरबी की वेबसाइट्स हैंग हो गई हैं.

उम्मीदवार अपना रिजल्ट और नॉर्मलाइज्ड मार्क्स 15 मार्च तक देख सकते हैं. यहां यह बात ध्यान रखें कि दिव्यांग उम्मीदवारों के रोल नंबर लिस्ट में जारी नहीं किए गए हैं. क्योंकि, उनका पीईटी नहीं होगा. 12 मार्च से ग्रुप डी की एक लाख नई भर्ती शुरू होने वाली है.

उम्‍मीदवार अपना रोल नंबर और रजिस्‍ट्रेशन नंबर तैयार रखें. उम्मीदवार अपने नतीजे लॉग इन के माध्यम से देख सकेंगे. मेरिट लिस्ट के आधार पर उम्मीदवारों को फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (पीईटी) के लिए बुलाया जाएगा. इसके जरिये ग्रुप डी के 60 हजार से ज्‍यादा पदों पर भर्तियां होने वाली हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये हैं RRB की रिजनल वेबसाइट्स

अहमदाबाद www.rrbahmedabad.gov.in
अजमेर www.rrbajmer.gov.in
इलाहाबाद www.rrbald.gov.in
बेंगलुरु www.rrbbnc.gov.in
भोपाल www.rrbbpl.nic.in
भुवनेश्‍वर www.rrbbbs.gov.in
बिलासपुर www.rrbbilaspur.gov.in
चेन्‍नई www.rrbchennai.gov.in
चंडीगढ़ www.rrbcdg.gov.in
गोरखपुर www.rrbgkp.gov.in
गुवाहाटी www.rrbguwahati.gov.in
जम्‍मू www.rrbjammu.nic.in
कोलकाता www.rrbkolkata.gov.in
मालदा www.rrbmalda.gov.in
मुम्‍बई www.rrbmumbai.gov.in
मुजफ्फरपुर www.rrbmuzaffarpur.gov.in
पटना www.rrbpatna.gov.in
रांची www.rrbranchi.gov.in
सिकंदराबाद www.rrbsecunderabad.nic.in
सिलीगुड़ी www.rrbsiliguri.org
तिरुवनंतपुरम www.rrbthiruvanthapuram.gov.in

RRB ग्रुप डी शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)
RRB ग्रुप डी की लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्‍मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) में भाग लेने का मौका मिलेगा. आरआरबी पीईटी के माध्यम से एक उम्मीदवार की शारीरिक क्षमता की जांच करेगा. पीईटी में पुरुष अभ्यर्थियों को 35 किग्रा भार की वस्तु को बिना एक भी बार जमीन पर रखे दो मिनट में 100 मीटर लेकर जाना है. साथ ही एक किलोमीटर की दूरी चार मिनट 15 सेकेंड में दौड़ना है. वहीं, महिला अभ्यर्थियों को 20 किग्रा भार की वस्तु को 2 मिनट में बिना जमीन पर रखे 100 मीटर लेकर जाना है. एक किलोमीटर की दूरी चार मिनट 15 सेकेंड में दौड़ना है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6