Palace on wheels: भारत में एक शहर से दूसरे शहर तक सफर करने के लिए ट्रेन की जर्नी को सबसे सुविधाजनक और किफायती माध्यम माना जाता है. लेकिन भारत में ट्रेन की जर्नी सिर्फ किफायती ही नहीं बल्कि लग्जरी सफर भी देती है. महाराजा एक्सप्रेस और पैलेस ऑन व्हील्स जैसी कुछ ट्रेनें ऐसी भी होती हैं, जिससे सफर करके आप शाही एक्सपीरिएंस के साथ भारत की समृद्ध विरासत को देख सकते हैं.
1/6नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से इस टूरिज्म सेशन की पहली पैलेस ऑन व्हील्स 32 पैसेंजर्स को लेकर रवाना हो चुकी है.
2/6इसमें अमेरिका और ब्रिटेन से 5-5, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर से 2-2, श्रीलंका, यूक्रेन और पोलैंड से 1-1 तथा भारत से 12 यात्री शामिल हैं.
3/6पैलेस ऑन व्हील्स भारतीय रेल और राजस्थान पर्यटन विकास निगम (RTDC) द्वारा संचालित दुनिया की सबसे विख्यात हेरिटेज ट्रेनों में से एक शाही ट्रेन है.
4/6आपको बता दें कि देश की सांस्कृतिक विरासत और शाही इतिहास को दिखाने वाली पैलेस ऑन व्हील्स की शुरुआत 1982 में हुई थी.
5/67 दिन तक चलने वाले इस लग्जरी सफर में आपको राजस्थान और उप्र के आठ शहरों (जयपुर, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर,भरतपुर और आगरा) की सैर करने का मौका मिलेगा.
6/67 दिन के इस लग्जरी सफर में पैसेंजर को ट्रेन में एक रूम (केबिन) का सबसे सस्ता टिकट 12 लाख रुपये और सबसे महंगा टिकट 39 लाख रुपये है.