भारतीय रेलवे अपने रेलवे स्टेशनों व अन्य ऐतिहासिक इमारतों को सवांरने के साथ ही यात्रियों को रेलवे का इतिहास बताने के लिए कई सारे प्रयोग कर रहा है. इसी को ले कर जहां रेल सप्ताह मनाया जाता है वहीं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रेल सप्ताह के दौरान एक प्रदर्शनी भी लगाई जाती है. लेकिन देश के अन्य हिस्सों में भी रेलवे की धरोहरें सजोने का प्रयास हो रहा है. आइये डालते हैं एक नजर...
1/3पश्चिम रेलवे ने भावनगर में एक रेल संग्रहालय की शुरुआत की है. यहां भाप का इंजन, समेत पुराने जमाने में सिग्नल देने के लिए प्रयोग होने वाले लैम्प, प्रतिक्षायलय सहित तमाम ऐतिहासिक चीजों को एकत्र कर रखा गया है;
2/3इस संग्रहालय को शुरू किए जाने के पहले पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक ने इस रेल संग्राहलय में जा कर इसका जायजा लिया. यहां रखा गया ज्यादातर सामान भवनगर मंडल से ही एकत्र किया गया है.
3/3डीजल शेड रतलाम के कर्मचारियों ने बेकार हो चुकी सामग्री और कचरे से सुंदर Artifacts बनाये हैं जिन्हें इंदौर रेलवे स्टेशन पर सजावट के लिए रखा गया है.