IRCTC की अहमदाबाद (Ahmedabad) - मुंबई (Mumbai Central) तेजस एक्सप्रेस (Tejas Express) का उद्घाटन 17 जनवरी को किया जाना है. इस ट्रेन में उद्घाटन के दिन 17 जनवरी और पहले कॉमर्शियल रन 19 जनवरी के दिन सीटें फुल हो चुकी हैं. अब दोनों दिनों में इस ट्रेन में वेटिंग टिकट ही मिल रही है. आप अब तक इस ट्रेन में टिकट बुक नहीं कर पाएं हैं और इस ट्रेन में पहले दिन यात्रा करना चाहते हैं तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है. आपको कन्फर्म टिकट मिल सकता है. आइये जानते हैं कैसे.
1/5IRCTC की अहमदाबाद (Ahmedabad) - मुंबई (Mumbai Central) तेजस एक्सप्रेस (Tejas Express) में 17 जनवरी के लिए चेयरकार (CC) में वेटिंग लिस्ट 10 है और एक्जीक्यूटिव चेयरकार (EC) में वेटिंग लिस्ट 08 है. जबिक इस ट्रेन में विदेशी नागरिकों के लिए टूरिस्ट कोटा के तहत EC में 6 और CC में 12 सीटें आरक्षित हैं. अगर इन सीटों पर विदेशी नागरिक टिकट बुक नहीं करते हैं तो ये सीटें अपने आप सामान्य श्रेणी में आ जाएंगी और वेटिंग टिकट कन्फर्म हो जाएंगे. वहीं अगर कोई कन्फर्म टिकट वाला यात्री अपनी टिकट कैंसिल कराता है तो वेटिंग टिकट अपने आप कन्फर्म हो जाएंगे. ध्यान रहे इस ट्रेन में तत्काल कोटा या प्रीमियम तत्काल कोटा की सुविधा नहीं है.
2/5उद्घाटन वाले दिन अहमदाबाद (Ahmedabad) से चलने वाली तेजस एक्सप्रेस सुबह 9.30 बजे चलेगी और शाम 04 बजे मुंबई सेंट्रल (Mumbai Central) पर पहुंचेगी. रास्ते में ये ट्रेन नांदेड, वड़ोदरा, भरूच, सूरत, वापी, बोरीवली और मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर पहुंचगी.
3/519.01.2020 से आम लोगों के लिए चलाया जाएगा. अहमदाबाद से मुंबई के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस अहमदाबाद से सुबह 6.40 बजे रवाना होगी. दोपहर लगभग 1.10 बजे ये ट्रेन मुंबई सेंटल पहुंचेगी. वापसी में इस ट्रेन को मुंबई से दोपहर 3.40 बजे चलाया जाएगा. रात 9.55 बजे ये ट्रेन वापस अहमदाबाद पहुंच जाएगी. ये ट्रेन अहमदाबाद से चलने के बाद रास्ते में नांदेड, वड़ोदरा, भरूच, सूरत, वापी और बोरीवली स्टेशनों पर रुकते हुए मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी.
4/5IRCTC की ओर से चलाई जा रही ट्रेन संख्या 82902/82901 अहमदाबाद - मुंबई तेजस एक्सप्रेस को सप्ताह में 06 दिन चलाया जाएगा. ये ट्रेन गुरुवार को नहीं चलेगी. इस दिन इस ट्रेन के मेंटिनेंस का काम किया जाएगा. इस ट्रेन में बेहद आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं. ऐसे में इसके मेंटिनेंस का भी खास ध्यान रखा जा रहा है.
5/5