पश्चिम रेलवे की ओर से वलसाड रेलवे स्टेशन के 95 वर्ष पुराने स्टेशन भवन तथा सर्कुलेटिंग एरिया को बेहद आधुनिक रूप प्रदान किया गया है. इस अपग्रेडेशन के काम के साथ ही स्टेशन पर यात्रियों को कई सारी सुविधाएं भी उपलब्ध भी उपलब्ध कराई गई हैं.
1/4पश्चिम रेलवे ने स्टेशन पर आधुनिक प्रतीक्षालय, बेहतर शौचालय सुविधाएं, पार्किंग, टिकट बुकिंग कार्यालय, वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट, वर्टिक गार्डन व कई अन्य सुविधाओं को भी इस स्टेशन पर उपलब्ध कराया है.
2/4वलसाड रेलवे स्टेशन पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल पर विरार- सूरत खंड पर स्थित ए श्रेणी का स्टेशन है. यहां सभी मेल व एक्सप्रेस रुकती हैं. प्रतिदिन इस रेलवे स्टेशन से लगभग 26000 लोग यात्रा करते हैं.
3/4बिल्डिंग को नया लुक देने के लिए पुराने भवन के बाहरी हिस्से को पत्थर से बना कर एक नया लुक दिया गया है. टैक्सचर पेंट का प्रयोग कर बिल्डिंग को और खूबसूरत बनाया गया है. वहीं प्रीकास्ट आरसीसी ड्रेन बना कर भूमिगत ड्रेनेज, स्टेशन को खूबसूरत बनाने के लिए गाड़ियों के लेन, ग्रीन पैच, वर्टिकल गार्डन, आदि विकसित किए गए हैं.
4/4स्टेशन के परिसर को वर्टिकल गार्डन के जरिए सजाया गया है. वहीं स्टेशन परिसर में जगह - जगह हरित क्षेत्र विकसित किए गए हैं जो स्टेशन की सुंदरता को और बढ़ा देते हैं. स्टेशन पर दिव्यांगों के लिए भी कई सुविधाएं विकसित की गई हैं.