भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने ई ऑफिस का दूसरा चरण लागू करने के लिए रेलटेल (Railtel) के साथ MOU पर हस्ताक्षर किए. दूसरे चरण में रेलटेल 30 जून 2020 तक एनआईसी के ई ऑफिस प्लेटफार्म का इस्तेमाल करने वाले 39000 से ज्यादा लोगों का रजिस्ट्रेशन करेगा.सहमति पत्र पर रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक उमेश कुमार बलोंडा और रेलटेल की आईटी विभाग की महाप्रबंधक श्रीमती हरितिमा जयपुरिया की ओर से हस्ताक्षर किये गए. इस अवसर पर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव, रेलवे बोर्ड के एसएंडटी के सदस्य प्रदीप कुमार और रेलटेल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक पुनीत चावला के अलावा रेलवे और रेलटेल के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे.
1/5रेलटेल ने ई ऑफिस के पहले चरण में भारतीय रेल की 58 यूनिटों में कामकाज के लिए कागज का इस्तेमाल पूरी तरह खत्म कर दिया है.
2/5भारतीय रेल ने अपनी 58 यूनिटों में 05 हजार से ज्यादा रेल कर्मचारियों तक ई ऑफिस की व्यवस्था को पहुंचा कर एनआईसी के ई-ऑफिस का पहला चरण सफलतापूर्वक लागू कर दिया है.
3/5इस सफलता के बाद ही दूसरे चरण के क्रियान्वयन के लिए रेलटेल के साथ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए हैं. रेलटेल रेल मंत्रालय का मिनिरत्न उपक्रम है. दूसरे चरण में रेलटेल 30 जून तक एनआईसी के ई-ऑफिस प्लेटफार्म पर 39000 से ज्यादा लोगों का पंजीकरण करेगा.
4/5एनआईसी के ई-ऑफिस का पहला चरण मार्च 2020 तक पूरा किए जाने के लक्ष्य के साथ शुरू किया गया था लेकिन इसे समय से पहले पूरा कर लिया गया.
5/5भारतीय रेल की 58 यूनिटों में 5 हजार लोगों के रजिस्ट्रेशन के बाद इस प्लेटफार्म को सही तरीके से चलाने के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षण देने का काम भी महज छह महीने में पूरा कर लिया गया है