महामारी कोरोना वायरस (Covid-19) के बढ़ते संक्रमण के बीच सरकार अर्थव्यवस्था को भी पटरी पर लाने की कोशिश कर रही है. यही वजह है कि लॉकडाउन 3.0 (Lockdown 3.0) के खत्म होने से पहले ही ट्रेन सर्विस (Passenger train) शुरू होने जा रही है. 12 मई, मगंलवार से देश के 15 शहरों के लिए 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. नई दिल्ली से इन्हें चलाया जाएगा. वापसी ट्रेन भी नई दिल्ली के लिए ही होगी. अगर आपको भी घर जाना है तो इस बीच आपको क्या ध्यान रखना है.
1/711 मई शाम चार बजे से टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी. https://www.irctc.co.in/nget/train-search पर टिकट बुक कर सकते हैं. इसके अलावा रेलवे (IRCTC) की मोबाइल ऐप से भी टिकट बुक की जा सकती है. ध्यान रखें किसी भी एजेंट से टिकट बुक न कराएं. क्योंकि, एजेंट टिकट मान्य नहीं होगा. काउंटर बंद रहेंगे. सिर्फ ई-टिकट ही जरिया है.
2/7स्पेशल एसी ट्रेन में सभी टिकट सामान्य मिलेंगे, तत्काल या प्रीमियम तत्काल जैसे टिकट इसमें नहीं रखे गए हैं. हर हाल में समय पर रेल टिकट कटाना होगा. ज्यादा पैसे देकर तत्काल टिकट कटाने के भरोसे नहीं रहें.
3/7रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस स्पेशल ट्रेन में वेटिंग टिकट वालों को सफर करने की अनुमति नहीं होगी. टिकट बुकिंग के दौरान सभी सीट भर जाने पर आरएसी और वेटिंग टिकट जारी किया जाएगा या नहीं, इस पर अभी स्पष्टता नहीं है.
4/7इन स्पेशल ट्रेन के टिकट सामान्य से कुछ महंगे होंगे या राजधानी के टिकट के बराबर का खर्च वहन करना होगा. रेलवे की तरफ से ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि बहुत जरूरतमंद व्यक्ति ही सफर कर पाए और ट्रेन में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके. हालांकि, अभी तक टिकट के प्राइस का खुलासा नहीं हुआ है. टिकट बुकिंग शुरू होती है इसका फेयर चार्ट भी देखने को मिल जाएगा.
5/7लॉकडाउन और कोरोना संकट के बीच शुरू हो रही रेल सेवा के लिए कई तरह के नियमों का पालन करना होगा. जैसे किसी भी यात्री के लिए सफर के दौरान मास्क पहनना या मुंह ढंकना और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होगा. रेलवे स्टेशन पर स्क्रीनिंग करवाई जाएगी, अगर किसी भी यात्री में फ्लू के कोई भी लक्षण दिखते हैं तो उसे यात्रा नहीं करने दी जाएगी.
6/7नई दिल्ली से असम के डिब्रूगढ़, त्रिपुरा के अगरतला, पश्चिम बंगाल के हावड़ा, बिहार के पटना, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, झारखंड के रांची, ओडिशा के भुवनेश्वर, तेलंगाना के सिकंदराबाद, कर्नाटक के बेंगलुरु, तमिलनाडु के चेन्नई, केरल के तिरुवनंतपुरम, गोवा के मडगांव, महाराष्ट्र के मुंबई सेंट्रल, गुजरात के अहमदाबाद और जम्मू कश्मीर के जम्मूतवी के लिए एसी स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. यह राजधानी की तरह की फुल एसी और नॉन स्टॉप ट्रेन होगी.
7/7स्पेशल ट्रेन हर स्टॉपेज पर नहीं रुकेगी, कुछ चिह्नित स्टॉपेज पर ही रुकेगी. इसकी जानकारी टिकट बुकिंग के वक्त मिलेगी. जिन 15 ट्रेन को शुरू किया जा रहा है, वह रोजाना नहीं चलेगी. इसके बारे में जारी ट्रेन के शेड्यूल को ध्यान से देखें.