मुंबई में भारी बारिश से रेल यात्रायात प्रभावित, रेल मंत्री लगातार रख रहे हैं हालात पर नजर

मुंबई में भारी बारिश व हाई टाइड के चलते रेल यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. मुंबई में उपनगरीय सेवा पर सबसे अधिक असर पड़ा है. कई रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं तो कई जगह ट्रक तक पानी पहुंचने से सेवा प्रभावित हो रही है. रेल मंत्री पियूष गोयल भी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं. वे लगातार रेलवे के स्थानीय वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में हैं. अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाए.